Poonam Dhillon Birthday: इस वजह से सेट पर सबके सामने शशि कपूर ने पूनम ढिल्लन से मांगी थी माफी
पूनम ढिल्लन ने महज 16 साल की उम्र में मिस इंडिया का खिताब जीता था। पूनम इतनी खूबसूरत थी कि निर्देशक यश चोपड़ा ने उनहें अपनी फिल्म त्रिशूल का ऑफर दे दिया था।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड में अपनी खूबसूरती से सभी को दिवाना करने वाली एक्ट्रेस पूनम ढिल्लन का आज जन्मदिन है। उनका जन्म 18 अप्रेल, 1962 को उत्तर प्रदेश के कानपुर में हुआ था। उनके पिता भारतीय वायुसेना में एयरक्राफ्ट इंजिनियर थे। आज पूनम अपना 58वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। कई हिट फिल्में देने वाली पूनम ढिल्लन ने महज 16 साल की उम्र में मिस इंडिया का खिताब जीता था। पूनम इतनी खूबसूरत थी कि निर्देशक यश चोपड़ा ने उन्हें अपनी फिल्म 'त्रिशूल' का ऑफर दे दिया था। आज हम आपको पूनम के जन्मदिन के खास मौके पर उनकी लाइफ से जुड़ी कई खास बाते बताने जा रहे हैं।
एक्ट्रेस बन पूरी दुनिया में छाने वाली पूनम ढिल्लन एक्ट्रेस नहीं बल्कि डॉक्टर बनना चाहती थीं। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। बता दें कि पूनम ने अपनी डेब्यू फिल्म 'त्रिशूल' में पहले काम करने से मना कर दिया था। लेकिन बाद में काफी समझाने पर वह मान गईं थीं। पहली ही फिल्म में लीड एक्ट्रेस का रोल निभाने वाली पूनम को 'त्रिशूल' में संजीव कुमार, शशि कपूर और अमिताभ बच्चन जैसे नामचीन सितारों के साथ काम करने का मौका मिला।
आपको बात दें कि इस फिल्म के एक सीन में पूनम को शशि कपूर को थप्पड़ मारना था। सीन के रीयल बनाने के लिए यश चोपड़ा ने एक्शन बोला शशि कपूर ने पूनम ढिल्लन को बिना बताए ही जोरदार तमाचा जड़ दिया। शशि कपूर ने ऐसा इसलिए किया ताकि ये सीन रियल लगे। हालांकि बाद में शशि कपूर ने पूनम ढिल्लन से माफी मांगी थी।
पूनम अपनी शादीशुदा लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रही हैं। उन्होंने साल 1988 में फिल्म प्रोड्यूसर अशोक ठकेरिया से शादी की। शादी के बाद पूनम ने करीब 5 सालों तक फिल्मों में काम नहीं किया। इसके बाद साल 1997 में एक बार फिर उन्होंने फिल्म 'जुदाई' से वापसी की। पूनम की शादी ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाई और दोनों अलग हो गए। उन्होंने साल 1997 में अशोक ठकेरिया से तलाक ले लिया। तलाक के बाद पूनम अपने दोनों बच्चों के साथ अलग रहती हैं।
बता दें कि पूनम 'बिग बॉस' सीजन-3 की कंटेस्टेंट भी रह चुकी हैं। बिग बॉस 3 की वो सेकेंड रनर-अप थीं। इसके साथ ही उन्होंने ‘अंदाज’ और ‘किटी पार्टी’ जैसे धारावाहिकों में काम किया।