Happy Birthday Nick Jonas: कटरीना कैफ ने दी निक जोनास को जन्मदिन की बधाई, कही ये बात
Happy Birthday Nick Jonas प्रशंसक निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा की जोड़ी को निकयांका कहकर पुकारते हैl
नई दिल्ली, जेएनएनl पॉप सनसनी निक जोनास का आज जन्मदिन है, को सभी ओर से बधाई मिल रही है। प्रियंका चोपड़ा ने जहां इंटरनेट पर अपने पति निक के लिए किए खूबसूरत बर्थडे पोस्ट से दिल जीत लिया है, वहीं कैटरीना कैफ ने भी 'क्यूट' सिंगर को बर्थडे पोस्ट के साथ विश किया है। कटरीना ने निक को विश करने के लिए इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की है।
कटरीना ने निक की एक तस्वीर शेयर कर लिखा, 'जन्मदिन की बधाई हो @nickjonas आपका दिन शुभ हो' इस बीच आज प्रियंका ने एक वीडियो समर्पित किया, जो निक के खास क्षणों को दर्शाता है। स्काईडाइविंग से लेकर उनके कॉन्सर्ट क्लिप और रोमांटिक डेट्स की झलक तक, प्रियंका ने अपने हबी के लिए एक वीडियो में सभी हसीन पलों को संकलित किया है।
प्रियंका ने वीडियो को एक कैप्शन के साथ शेयर कियाl इसमें लिखा था, 'बहुत आभारी हूं कि आप इस दुनिया में आए। जन्मदिन की बधाई हो निक जोनास।' वर्तमान में चल रही महामारी के बीच प्रियंका और निक घर पर हैं, लेकिन वे अपने सोशल मीडिया पोस्ट से सभी का दिल जीत रहे हैं। प्रशंसक निक और प्रियंका की जोड़ी को निकयांका कहकर पुकारते है, यह जोड़ी सभी को एक मेजर कपल गोल दे रही है।
So grateful you were born.
Happy birthday my love. 😍❤️🎉 @nickjonas pic.twitter.com/bQ4iDUWygg— PRIYANKA (@priyankachopra) September 16, 2020
प्रियंका ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक और निक की पोस्ट शेयर की हैl इसके साथ एक स्वीट नोट भी शेयर किया है कि वह अपने जीवन में उन्हें पाकर कितनी कृतज्ञ हैं। तस्वीर में प्रियंका निक का हाथ पकड़े हुए एक तस्वीर क्लिक कराते हुए दिखाई देती है। फोटो में प्रियंका निक के साथ दिखाई दे रही है, जबकि निक ड्राइविंग सीट पर बैठे हुए है।
प्रियंका आखिरी बार फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में फरहान अख्तर के साथ नजर आई थींl अब वह राजकुमार राव के साथ द व्हाइट टाइगर में नजर आएंगी। यह फिल्म अरविंद अडिगा की पुलित्जर-विजेता किताब पर आधारित है। निक जोनास के साथ वह डांस रियलिटी शो में भी नजर आने वाली है।