विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Happy Birthday Mrunal Thakur: इन किरदारों से मजबूत हुई मृणाल की पहचान, जानें- किस OTT पर ये फिल्में हैं मौजूद?

By Jagran NewsEdited By: Manoj Vashisth
Published: Tue, 01 Aug 2023 09:52 AM (IST)

Happy Birthday Mrunal Thakur मृणाल ठाकुर उन एक्ट्रेसेज में शामिल हैं जिन्होंने छोटे पर्दे से बड़े पर्दे तक का सफर ...और पढ़ें

Lust Stories 2 Actress Mrunal Thakur celebrates Birthday. Photo- Instagram
Lust Stories 2 Actress Mrunal Thakur celebrates Birthday. Photo- Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। मशहूर एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर अपनी एक्टिंग के साथ-साथ खूबसूरती को लेकर भी लाइमलाइट में रहती हैं। टीवी से शुरुआत करने वाली मृणाल ने आज अपनी बॉलीवुड में पहचान बना ली है। टीवी से अपना सफर शुरू कर यहां तक पहुंचने के लिए मृणाल ने काफी मेहनत की है।

अभी तक मृणाल ने काफी फिल्मों में जबरदस्त किरदार निभाए हैं। उनके किरदारों को लोगों ने भी खूब पसंद किया है। मृणाल ने हिंदी फिल्मों के साथ-साथ मराठी और तेलुगु इंडस्ट्री में भी काम किया है।

मृणाल ने टीवी सीरियल ‘मुझसे कुछ कहती हैं… ये खामोशियां’ से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद एक्ट्रेस को ‘कुमकुम भाग्य’ में देखा गया। मृणाल कई म्यूजिक वीडियो में भी नजर आई हैं।

आपको बता दें, मृणाल की कई फिल्में ऐसी हैं, जो आज भी ओटीटी प्लेटफार्म पर धमाल मचा रही हैं। हाल ही में मृणाल नेटफ्लिक्स की एंथोलॉजी फिल्म लस्ट स्टोरीज 2 की एक कहानी में नजर आयी थीं। आइए जानते हैं एक्ट्रेस की उन फिल्मों के बारे में जिन पर दर्शक अभी भी खूब प्यार लुटा रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Mrunal Thakur (@mrunalthakur)

जर्सी

मृणाल ठाकुर ने शाहिद कपूर और पंकज कपूर के साथ फिल्म जर्सी में कमाल रोल निभाया। फिल्म में एक्ट्रेस ने विद्या नाम की लड़की का किरदार निभाया था। एक इंटरव्यू के दौरान मृणाल ने कहा था कि 'विद्या एक ऐसा कैरेक्टर था, जिसे वो काफी समय से निभाना चाह रही थीं।'

OTT Platform: यह फिल्म दर्शकों के लिए नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।

धमाका

फिल्म धमाका में मृणाल ठाकुर, कार्तिक आर्यन के साथ मुख्य भूमिका में थीं। फिल्म में एक्ट्रेस ने एक पत्रकार की भूमिका निभाई थी, जिसकी शादी अर्जुन पाठक से होती है। यह किरदार कार्तिक आर्यन ने निभाया है। यह फिल्म 2013 की कोरियाई थ्रिलर द टेरर लाइव का रीमेक है।

OTT Platform: आप इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

बाटला हाउस

फिल्म बाटला हाउस में मृणाल ठाकुर और जॉन अब्राहम मुख्य भूमिका में थे। फिल्म में जॉन अब्राहम ने संजीव कुमार यादव की भूमिका निभाई थी और मृणाल ने संजीव की पत्नी, नंदिता कुमार का किरदार प्ले किया था। यह फिल्म 19 सितंबर, 2008 को हुए बाटला हाउस मुठभेड़ मामले पर आधारित है। बता दें, मृणाल ठाकुर ने एक रिपोर्टर की भूमिका निभाई थी।

OTT Platform: फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।

View this post on Instagram

A post shared by Mrunal Thakur (@mrunalthakur)

सुपर 30

सुपर 30 में मृणाल ठाकुर और ऋतिक रोशन ने कमाल के रोल निभाए। फिल्म में ऋतिक रोशन ने आनंद कुमार का किरदार निभाया है, वहीं सुप्रिया कुमार सिंह का किरदार ठाकुर ने निभाया है।

OTT Platform: सुपर 30 को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

लव सोनिया

साल 2018 में आई फिल्म लव सोनिया से मृणाल ठाकुर ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म में मृणाल ने सोनिया गुप्ता का शानदार रोल निभाया था। फिल्म में मृणाल ठाकुर के अलावा रिया सिसोदिया, फ्रीडा पिंटो, डेमी मूर, मनोज बाजपेयी, ऋचा चड्ढा, अनुपम खेर, आदिल हुसैन, राजकुमार राव और साई तम्हनकर ने भी किरदार निभाए।

OTT Platform: यह फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर उपलब्ध है।