ओमपुरी संग बोल्ड सीन, तो कभी तिरंगे में लिपटा शरीर, इन कॉन्ट्रोवर्सी की वजह से सुर्खियों रहीं मल्लिका शेरावत
मल्लिका शेरावत लंबे वक्त से फिल्म दुनिया से दूर हैं लेकिन एक वक्त ऐसा था जब वो अपनी बोल्डनेस की वजह से लोगों के दिलों दिमाग में बसी हुई थीं।
नई दिल्ली, जेएनएन। हरियाणा के जाट परिवार में जन्मीं बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत आज अपना 44वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। मल्लिका लंबे वक्त से फिल्म दुनिया से दूर हैं, लेकिन एक वक्त ऐसा था जब वो अपनी बोल्डनेस की वजह से लोगों के दिलों दिमाग में बसी हुई थीं। उस दौर में मल्लिका को बॉलीवुड की सबसे बोल्ड एक्ट्रेस माना जाता था। उनके टक्कर में कोई हीरोइन नहीं थी।
इसी बोल्डनेस की वजह से मलाइका कई बार कॉन्ट्रोवर्सीज का शिकार भी हुईं। लेकिन उन्होंने कॉन्ट्रोवर्सीज की कोई परवाह नहीं की और काम करती रहीं। साल 2004 में रिलीज़ हुई ‘मर्डर’ ने मल्लिका को रातों रात फेमस कर दिया था इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया। हालांकि अब एक्ट्रेस ने बॉलीवुड से थोड़ा किनारा कर लिया है। लेकिन सोशल मीडिया पर वो काफी एक्टिव रहती हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको बतातें हैं एक्ट्रेस की कुछ ऐसी ही कॉन्ट्रोवर्सीज के बारे में जिन्होंने मल्लिका को खबरों में ला दिया।
मल्लिका के कंडोम खरीदने पर हुआ विवाद :
मल्लिका ने अपनी पहली ही फिल्म 'ख्वाहिश' में एक ऐसा रोल किया जिसमें वह हिरो के लिए कंडोम खरीदती दिखीं। इस सीन पर उस वक्त काफी विवाद हुआ था। हालांकि इस विवाद पर मल्लिका ने जवाब भी दिया था। एक्ट्रेस ने कहा था, अगर भारत की सारी लड़कियां ऐसा सोचतीं जैसा फिल्म में दिखाया गया है तो देश की जनसंख्या यूं नहीं बढ़तीं।
शरीर पर लिपटा तिरंगा :
साला 2015 में रिलीज हुई फिल्म ‘डर्टी पॉलीटिक्स’ के पोस्टर में मल्लिका अपने शरीर पर तरंगा लपेटे दिखाई दी थीं। उनके इस पोस्टर पर काफी विवाद हुआ था।
ओमपुरी संग बोल्ड सीन :
‘डर्टी पॉलीटिक्स’ में ही मल्लिका ने अपनी उम्र से काफी बड़े अभिनेता ओमपुरी के साथ बहुत बोल्ड सीन दिए थे जिसपर लोगों ने काफी आपत्ति जताई थी।
भारत के लोगों पर आपत्तिजनक टिप्पणी :
कान्स फिल्म फेस्टिवल के दौरान मल्लिका ने भारत के लोगों की मानसिकता पर सवाल उठाया था। मल्लिका ने कहा था, भारतीय लोग महिलाओं को अपने करियर में प्रगति करते नहीं देख सकते। उनकी सोच काफी रूढिवादी है। मल्लिका कहना था कि महिलाओं के हक में बोलने की वजह से कई बार उसके साथ भी दुर्व्यवहार किया गया। यही वजह है कि वो ज्यादातर वक्त देश से बाहर रहती हैं।