Happy Birthday Keerthy Suresh: इंडियन लुक से बनाई अपनी खास पहचान, बेस्ट एक्ट्रेस के लिए मिला है नेशनल अवॉर्ड
Happy Birthday Keerthy Suresh कीर्ति सुरेश दक्षिण भारतीय सिनेमा का जाना पहचाना चेहरा है और उन्होंने अपने इंडियन लुक की वजह से लोगों के बीच खास पहचान बनाई है।
नई दिल्ली, जेएनएन। आज एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश का जन्मदिन है। दक्षिण भारतीय फिल्मों की जानी मानी एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश अब बॉलीवुड में भी एंट्री लेने वाली हैं। हाल ही में कीर्ति सुरेश का नाम बेस्ट एक्ट्रेस के नेशनल अवॉर्ड के लिए चुना गया था। अपने लुक और अभिनय से लाखों लोगों को दीवाना बनाने वाली कीर्ति सुरेश अपने इंडियन लुक की वजह से सुर्खियों में रहती हैं।
कीर्ति सुरेश के लिए कहा जाता है कि वो अधिकतर इंडियन लुक में ही दिखाई देती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके करीब 37 लाख फॉलोअर्स हैं, लेकिन वो अधिकतर इंडियन लुक वाली तस्वीरें ही सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। उनके बोल्ड फोटोशूट या ज्यादा वेस्टर्न लुक की तस्वीरें कम दिखाई देती हैं। कीर्ति अधिकतर साड़ी या सूट में दिखाई देती हैं, जिसकी वजह से भी लाखों लोग उन्हें पसंद करते हैं।
मिला था नेशनल अवॉर्ड
हाल ही में उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस के नेशनल अवॉर्ड के लिए चुना गया है, जो अभी दिया नहीं गया है। बेस्ट एक्ट्रेस चुने जाने के बाद इनकी लोकप्रियता में और ज्यादा बढ़ोतरी हो गई है। उन्हें तेलुगू फिल्म महांती के लिए यह पुरस्कार मिला है।
बॉलीवुड में कर रही हैं एंट्री
कीर्ति सुरेश ने तेलुगू, तमिल फिल्मों में काम किया है, लेकिन अब बॉलीवुड फिल्म मैदान में दिखाई देंगी। फिल्म मैदान फुटबॉल कोच रहे सैयद अब्दुल रहीम के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म में अजय देवगन कोच की भूमिका में नजर आएंगे, जबकि कीर्ति सुरेश अब्दुल रहीम की पत्नी का किरदार निभाती दिखाई देंगी।
कैसा रहा है करियर
साल 1992 में जन्मीं कीर्ति प्रोड्यूसर सुरेश कुमार और अभिनेत्री मेनका की बेटी हैं। उन्होंने चाइल्ड एक्टर के तौर पर ही सिनेमा के क्षेत्र में कदम रख लिया था। उन्होंने पहली बार साल 2000 यानी 8 साल की उम्र में फिल्म में काम किया था। उसके बाद उन्होंने फैशन डिजाइन में पढ़ाई की और उसके बाद 2013 में मलायलम फिल्म गीतांजलि में लीड रोल में काम किया।