Happy Birthday Kangana Ranaut: लॉक डाउन के समय घर पर देखें, कंगना रनोट की ये शानदार फ़िल्में
Happy Birthday Kangana Ranaut हम आपको कंगना रनोट की कुछ ऐसी फ़िल्मों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें आप इस समय देख सकते हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। कंगना रनोट इस वक्त बॉलीवुड के उन एक्ट्रेस में से एक हैं, जो लगातार खु़द को चैलेंज़ करती रहती हैं। अक्सर हर मुद्दे पर मुख़र होकर बोलनी वाली कंगना आज यानी 23 मार्च को अपना जन्मदिन मना रही हैं। साल 2006 में कंगना ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत की। उन्होंने अपनी पहली ही फ़िल्म 'गैंगस्टर' से लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर लिया था। इसके बाद उन्होंने कई शानदार फ़िल्मों में अपने अभियन का दम दिखाया।
गौरतलब है कि भारत में कई शहरों में लॉक डाउन की घोषणा कर दी गई है। ऐसे में लोग घरों से बाहर नहीं जा रहे हैं। सिनेमाघर बंद हैं और टीवी शोज़ की शूटिंग भी नहीं हो रही है। ऐसे में हम आपको कंगना रनोट की कुछ ऐसी फ़िल्मों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप इस समय देख सकते हैं।
1. गैंगस्टर- महेश भट्ट ने बॉलीवुड को कई शानदार एक्ट्रेस दी हैं। कंगना को भी लॉन्च करने का काम महेश भट्ट ने ही किया है। साल 2006 में महेश भट्ट की डार्क क्राइम रोमांटिक फ़िल्म 'गैंगस्टर' में कंगना ने इमरान हाशमी और शाइनी अहूजा के साथ स्क्रीन शेयर की। इस फ़िल्म में उनकी एक्टिंग की खू़्ब तारीफ भी की गई।
2.लाइफ इन ए मेट्रो- गैंगस्टर के बाद अनुराग बसु ने साल 2007 में लाइफ इन ए मेट्रो डायरेक्ट की। एक बार फिर उनकी फ़िल्म में कंगना रनोट नज़र आईं। केके मेनन जैसे शानदार एक्टर के साथ कंगना ने भी अपने काम को लोहा मनवाया।
3.फैशन- साल 2008 में आई फ़िल्म फैशन में एक बार फिर कंगना रनोट ने अपना जलावा बिखेरा। इस फ़िल्म में उन्होंने प्रियंका चोपड़ा के संग स्क्रीन स्पेस शेयर किया। मॉडलिंग की दुनिया की पीछे की काली सच्चाई को दिखाती इस फ़िल्म को मधुर भंडाकर ने डायरेक्ट किया है।
4. वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई- कंगना की इस फ़िल्म को सिर्फ उनके लिए ही नहीं, बल्कि अजय देवगन के लिए भी देखना चाहिए। मुंबई के क्राइम की दुनिया के ऊपर बनी इस फ़िल्म में कंगना के साथ इमरान हाशमी गैंगस्टर के बाद एक बार फिर नज़र आए।
5.तन्नू वेड्स मन्नू- एक्टर के जीवन में एक ऐसी फ़िल्म आती है, जिसके लिए वह हमेशा याद किया जाता है। कंगना के करियर में एक ऐसी ही फ़िल्म साल 2011 में आई। आंनद एल राय की फ़िल्म में कंगना ने कमाल का काम किया। इस फ़िल्म को इतना पसंद किया गया कि साल 2015 में इसका रीमेक भी बनाया गया। इस फ़िल्म को भी लोगों ने खूब पसंद किया।
6. क्वीन- महिला केंद्रित फ़िल्म बन भी सकती हैं और बॉक्स ऑफ़िस पर कमाल भी मचा सकती हैं। इसका प्रमुख उदाहरण है कंगना रनोट की फ़िल्म 'क्वीन'। इस फ़िल्म को विकास बहल ने निर्देशित किया है। क्वीन के लिए कंगना को नेशनल फ़िल्म पुरस्कार भी मिला है।