नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस जया बच्चन का आज जन्मदिन है। उनका जन्म 9 अप्रेल, 1948 को मध्यप्रदेश के जबलपुर में हुआ था। जया बच्चन आज अपना 72वां जन्मदिन मना रही हैं। लॉकडाउन के चलते जया बच्चन पिछले कई दिनों से दिल्ली में फंसी हुई हैं। ऐसे में उनकी फैमिली जो कि अभी मुंबई में है उन्हें काफी मिस कर रही है। वहीं आज यानी जया के जन्मदिन के खास मौके पर उनका परिवार खास तौर उनके बच्चे यानी अभिषेक बच्चन और श्वेता बच्चन उन्हें बेहद याद कर रहे हैंं। मां की याद में अभिषेक और श्वेता ने उन्हें इमोशनल अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी।
View this post on Instagram
जया के 72वां जन्मदिन पर अभिषेक बच्चन ने मां की याद में उनकी एक तस्वीर के साथ इमोशनल मैसेज लिखा है। अभिषेक लिखते हैं, 'हर बच्चा आपको बताएगा कि उसका फेवरेट शब्द, मां होता है। हैप्पी बर्थडे मां।' इसके आगे उन्होंने लिखा है, 'हालांकि, आप दिल्ली में हैं, लॉकडाउन लगा हुआ है और हम सब मुंबई में। लेकिन आपको पता है न कि आप हमारे दिल में रहती हैं और हमेशा हम लोग आपको याद करते रहते हैं। आपकी बातें करते रहते हैं. मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं, मां।'
View this post on Instagram
वहीं अभिषेक की बड़ी बहन श्वेता बच्चन ने भी मां को अलग ही अदांज में विश किया। श्वेता ने मां संग अपनी और भाई अभिषेक की एक पुरनी तस्वीर को शेयर करते हुए मां को मैसेज लिखा। श्वेता लिखती हैं, 'मैं अपने साथ आपका दिल लेकर चलती हूं। मैं आपके बिना कुछ भी नहीं हूं, मैं जहां जाती हूं आप साथ होती हैं। हैप्पी बर्थडे मम्मा। मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं।' अभिषेक औ श्वेता की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप