Move to Jagran APP

Happy Birthday Hrithik Roshan: छह साल की उम्र में ऋतिक रोशन ने शुरू की थी एक्टिंग,जन्मदिन पर जानें उनके बारे में ये खास बातें

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और हैंडसम हंक ऋतिक रोशन अपना जन्मदिन 10 जनवरी को मानते हैं। उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपने शानदार किरदार और अभिनय से लाखों दर्शकों के दिलों को जीता है। वह अपना 47वां जन्मदिन मना रहे हैं।

By Anand KashyapEdited By: Published: Sun, 10 Jan 2021 07:30 AM (IST)Updated: Sun, 10 Jan 2021 10:59 AM (IST)
Happy Birthday Hrithik Roshan: छह साल की उम्र में ऋतिक रोशन ने शुरू की थी एक्टिंग,जन्मदिन पर जानें उनके बारे में ये खास बातें
Happy Birthday Hrithik Roshan, तस्वीर: इंस्टाग्राम .

नई दिल्ली जेएनएन। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और हैंडसम हंक ऋतिक रोशन अपना जन्मदिन 10 जनवरी को मानते हैं। उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपने शानदार किरदार और अभिनय से लाखों दर्शकों के दिलों को जीता है। वह अपना 47वां जन्मदिन मना रहे हैं। ऋतिक रोशन बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और निर्माता-निर्देशक राकेश रोशन के बेटे हैं। जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनसे जुड़ी खास बातों से रूबरू करवाते हैं।

loksabha election banner

ऋतिक रोशन ने सिनेमा में अपने अभिनय की शुरुआत बाल कलाकार के तौर पर की थी। वह छह साल की उम्र में पहली बार फिल्म 'आशा' में नजर आए थे। यह फिल्म साल 1980 में आई थी। इसे बाद उन्होंने 'आप के दीवाने '(1980), 'आस-पास' (1981) फिल्म में भी बाल कलाकार के तौर पर काम था। उनके अभिनय को दर्शकों ने पसंद किया था।

इसके बाद ऋतिक रोशन ने अपनी पढ़ाई के चलते अभिनय से दुरी बना ली। लंबे समय बाद उन्होंने बड़े पर्दे पर बतौर मुख्य अभिनेता वापसी की। साल 2000 में ऋतिक रोशन ने बड़े होकर बॉलीवुड में अपना करियर शुरू किया था। मुख्य अभिनेता के तौर उनकी डेब्यू फिल्म 'कहो न प्यार है' थी। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री अमीषा पटेल मुख्य भूमिका में थीं।

ऋतिक रोशन और अमीषा पटेल की जोड़ी को दर्शकों ने फिल्मी पर्दे पर खूब पसंद किया। फिल्म 'कहो न प्यार है' हिट साबित हुई। इस फिल्म का निर्देशन ऋतिक के पिता राकेश रोशन ने किया था। यह बात बहुत ही कम लोगों को पता है कि राकेश रोशन 'कहो ना प्यार है' शाहरुख खान के साथ बनाना चाहते थे, लेकिन किसी वजह से बात नहीं बन पाई।

फिल्म 'कहो न प्यार है' के हिट होने के बाद ऋतिक रोशन ने कभी मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने बॉलीवुड 'कोई मिल गया', 'धूम 2', 'जोधा अकबर', 'जिदंगी न मिलेगी दोबारा', 'काबिल' और 'सुपर 30' सहित कई फिल्मों में अपने अभिनय से फिल्म पर्दे पर अपनी अमिट छाप छोड़ी। फिल्मों के अलावा ऋतिक रोशन अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। उनकी पत्नी सुजैन खान रह चुकी हैं, लेकिन ऋतिक और सुजैन का साल 2014 में तलाक हो गया।

तब से यह दोनों एक अच्छे दोस्त की तरह साथ में समय बिताते रहते हैं। इसके अलावा ऋतिक रोशन अभिनेत्री कंगना रनोट की वजह से कई बार विवादों में भी रहे हैं। कंगना ने उनपर अफेयर करके धोखा देने का आरोप लगाया था। ऋतिक और कंगना का यह विवाद आज भी सुर्खियों में रहता है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.