Move to Jagran APP

Happy Birthday Feroz Khan: तो इस तरह अभिनेता से खलनायक बने फिरोज खान, सिनेमा पर कायम रखा दशकों तक अपना वर्चस्व कायम

बॉलीवुड के महशूर अभिनेता फिरोज खान हर फिल्मी विधा में माहिर थे। लोग उनके स्टाइल के आज भी दीवाना हैं। शनिवार को फिरोज खान की 82वीं जन्मतिथि मनाई जा रही हैं। फिरोज खान का जन्म 25 सितंबर साल 1939 को पठान परिवार में हुआ था।

By Nitin YadavEdited By: Published: Sat, 25 Sep 2021 11:47 AM (IST)Updated: Sat, 25 Sep 2021 11:47 AM (IST)
Happy Birthday Feroz Khan: तो इस तरह अभिनेता से खलनायक बने फिरोज खान, सिनेमा पर कायम रखा दशकों तक अपना वर्चस्व कायम
Happy Birthday Feroz Khan. photo source @fardeen__khan_actor instagram.

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड के महशूर अभिनेता फिरोज खान हर फिल्मी विधा में माहिर थे। लोग उनके स्टाइल के आज भी दीवाना हैं। शनिवार को फिरोज खान की 82वीं जन्मतिथि मनाई जा रही हैं। फिरोज खान का जन्म 25 सितंबर साल 1939 को पठान परिवार में हुआ था। फिरोज खान ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत छोटे किरदारों से की लेकिन अपनी शानदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया और उनके अंदाज ने हिंदी सिनेमा दशकों तक अपना वर्चस्व कायम रखा था।

loksabha election banner

उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत साल 1960 में आई फिल्म दीदी से की थी, जिसके बाद उन्होंने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया। इसके बाद उन्होंने साल 1969 में आई फिल्म आदमी और इंसान के लिए बेस्ट एक्टर का फिल्मफेयर अवार्ड से नवाजा गया, जिसके बाद साल 1970 में उन्होंने फिल्म निर्देशन की ओर अपना रुख कर लिया और साल 1975 में आई फिल्म धर्मात्मा का निर्माण, निर्देशन और अभिनय भी किया।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by fardeen feroz khan actor ↩ (@fardeen__khan_actor)

इस फिल्म में फिरोज खान के साथ ड्रीमगर्ल हेमा मालिनी में अहम किरदार निभाया है। फिल्म का गाना तेरे चेहरे में वो जादू है आज भी लोगों की जुबान पर रहता है और लोग अक्सर अपने इस पसंदीदा गाने को गुनगुनाते मिल जाते हैं। वहीं इस फिल्म के बाद उन्होंने कर्बानी जैसी कई सुपरहिट फिल्मों का निर्दशन व निर्माण किया।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by fardeen feroz khan actor ↩ (@fardeen__khan_actor)

इसके अलावा उन्हें कई फिल्मों में खलनायक की भी भूमिका निभाई है। साल 2007 में आई अक्षय कुमार और कटरीना कैफ की कॉमेडी ड्रामा फिल्म वेलकम में उन्होंने आरडीएक्स का अहम किरदार निभाया है, जोकि के डॉन होता है। बात दें कि वो अपने निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में रहते थे। उन्होंने साल 1965 में सुंदरी से शादी रचाई। दोनों के दो बच्चे लैला खान और फरदीन खान हैं। वहीं उनके एयर होस्टेस के साथ अफेयर की भी चर्चा जोरों पर थी। 

27 अप्रैल साल 2009 को बॉलीवुड के काऊब्वॉय का लंग्स कैसर के चलते 69 वर्ष की आयु में निधन हो गया था।   


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.