मरने से पहले दिव्या भारती ने साइन की थी ये खास डील, जानें मौत से चंद घटों पहले की कहानी
Happy Birthday Divya Bharti दिव्या भारती की मौत के वक्त बॉलीवुड के ये दो शख्स उनके साथ फ्लैट में मौजूद थे।
नई दिल्ली, जेएनएन। फिल्म इंडस्ट्री में बेहद ही कम वक्त में खुद को साबित करने वाली दिवंगत एक्ट्रेस दिव्या भारती का आज जनमदिन है। उनका जन्म 25 फरवरी, 1974 में महाराष्ट्र में हुआ था। दिव्या ने महज 19 साल की उम्र में इस दुनिया को छोड़ दिया था। उनकी अचानक हुई मौत पर आज भी उनके फैंस को यकीन नहीं है। उनके फैंस को उनकी मौत का गम आज भी है। उन्होंने अपने छोटे से फिल्मी सफर में करीब 12 फिल्में की थीं। चुलबुली और नटखट अदाओं वाली एक्ट्रेस दिव्या ने 5 अप्रेल, 1993 को दुनिया से अलविदा कर दिया था। इतने सालों बाद आज भी उनकी मौत गुत्थी बनी हुई है। हम उनके जन्मदिन पर उनसे जुड़ी कई सारी बातें बताने जा रहे हैं।
आखिरी वक्त ये दो लोग थे दिव्या के साथ:
दिव्या भारती की मौत 5 अप्रेल, 1993 को उनके फ्लैट की खिड़की से हुई थी। बता दें उस वक्त दिव्या के साथ फ्लैट में फैशन डिजाइनर नीता लुल्ला और उनके पति श्याम लुल्ला मौजूद थे। बता दें कि रात 10 बजे दिव्या भारती के फ्लैट में पहुंचे थे। तीनों ने लिविंग रूम में बैठकर ड्रिंक किया। इन तीनों के अलावा फ्लैट में दिव्या की मेड किचन में काम कर रही थी। जहां नीता और श्याम लिविंग रूम में बैठे थे। वहीं दिव्या थोड़ी देर बाद खिड़की की तरफ चली गई। वह कुछ देर तक खिड़की के पास ही बैठी रही थी। इसके बाद दिव्या जैसे ही मुड़ने लगी उनका बैलेंस बिगड़ गया और अपने 5 मंजिला इमारत से नीचे कंक्रीट के फर्श पर आ गिरी।
खिड़की पर नहीं थी ग्रिल:
आपको बता दें कि जिस खिड़की पर दिव्या बैठी थीं उस खिड़की पर ग्रिल नहीं लगी थी। वहीं जहां रोजाना पार्किंग एरिया में जहां कई गाड़िया खड़ी रहती थीं। उस दिन एक भी गाड़ी पार्किंग में नहीं थी। खबरों की मानें तो जिस वक्त दिव्यार खिड़की से नीचे गिरी थीं उनकी सांसें चल रही थी। उनका पूरा शरीर खून से लथपथ था। उन्हें तुरंत मुंबई के कूपर हॉस्पिटल के इमरजेंसी वॉर्ड में रखा गया। हालांकि, कुछ देर बाद उन्होंने दम तोड़ दिया।
मौत के दिन साइन की थी ये डील:
दिव्या भारती ने अपनी मौत यानी 5 अप्रेल, 1993 को एक डील साइन की थी। इस डील को साइन करने के लिए वह मौत के दिन ही सुबह चेन्नई से शूटिंग करके वापस लोटी थीं। वहीं अगले दिन उन्हें शूटिंग के लिए हैदराबाद के जाना था। बता दें कि दिव्या मुंबई अपने नए फ्लैट की डील साइन करने के लिए आई थीं।