विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bobby Deol Birthday: बाबा निराला बन बुलंदी पर पहुंचे बॉबी देओल, काम ना पर मिलने की थी नाइट क्लब में नौकरी

By Priti KushwahaEdited By: Priti Kushwaha
Published: Fri, 27 Jan 2023 05:27 PM (GMT+05:30)

Happy Birthday Bobby Deol आश्रम के बाबा निराला यानी बॉबी देओल आज अपना 53वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। फिल्म ...और पढ़ें

Photo Credit : Bobby Deol Instagram Photo Screenshot
Photo Credit : Bobby Deol Instagram Photo Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। Happy Birthday Bobby Deol: हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के बेटे और बॉबी देओल का आज जन्मदिन है। बॉबी का जन्म 27 जनवरी, 1969 को मुंबई में हुआ था। बॉबी, धर्मेंद्र और उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर के बेटे हैं। बॉबी ने अपने करियर में कई फिल्में की हैं, लेकिन उनके करियर में काफी उतार-चढ़ाव रहा है। जब बॉबी का करियर में पूरी तरह से डूबने लगा था तब वेब सीरीज 'आश्रम' में बाबा निराला के रोल में उन्होंने फिर से तहलका मचा दिया था।

'बरसात' से किया था बॉलीवुड डेब्यू

बॉबी देओल ने फिल्म 'बरसात' से अपने एक्टिंग करियर की  शुरुआत की थी। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना लीड रोल में नजर आईं थीं। इसके अलावा बॉबी 'सोल्जर', 'गुप्त: द हिडिन ट्रुथ', 'दिल्लगी', 'बादल', 'बिच्छू', 'क्रांति', 'रेस 3' जैसी कई फिल्मों में काम किया है। वहीं, एक वक्त ऐसा आया जब उनका करियर डूबने लगा था। ऐसे में ओटीटी की दुनिया ने उन्हें फिर से एक नई पहचान दिलाई।

View this post on Instagram

A post shared by Bobby Deol (@iambobbydeol)

'बाबा निराला' का निगेटिव रोल ने जीता दर्शकों का दिल

बॉबी देओल ने 'आश्रम' जैसी वेब सीरीज के जरिए तहलका मचा दिय। विवादित वेब सीरीज 'आश्रम' में बॉबी ने 'बाबा निराला' का नेगेटिव रोल निभाया है। इस रोल ने बॉबी को फिर से सुर्खियों में ला दिया है। इसके सभी सीजन काफी पसंद किए गए हैं। हालांकि 'आश्रम' को लेकर बॉबी को काफी आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा है। इसके बावजूद उन्होंने इन सभी विवादों का असर अपने काम पर पड़ने नहीं दिया।

10 वर्षों तक नहीं मिला था काम

आपको जानकर हैरानी होगी कि फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखने के बावजूद बॉबी देओल को करीब 10 वर्षों तक कोई काम नहीं मिला। koimoi.com की खबर के अनुसार बॉबी को जब फिल्में में कोई काम नहीं मिला तब उन्होंने साल 2016 में दिल्ली के नाइट क्लब में डीजे का काम शुरु कर दिया। इसके बाद सलमान खान ने उन्हें 2018 में अपनी फिल्म 'रेस 3' में काम का ऑफर दिया। बस यहीं से बॉबी की किस्मत ने फिर से अपना रंग दिखाया और वो एक बार फिर से दर्शकों के दिल पर राज करने लगे।