Happy Birthday Bhumi Pednekar: पहली ही फिल्म के लिए बढ़ाया था 30 किलो वजन, फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन देख होंगे इंस्पायर
एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर फिल्म दम लगा के हईशा 2015 में आई थीं। इस फिल्म के लिए भूमि ने एक काफी वजन वाली लड़की का किरदार निभाया था।
नई दिल्ली, जेएनएन। Happy Birthday Bhumi Pednekar: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे सितारे कम ही देखने को मिलते हैं जो अपने लुक से ज्यादा अपनी रोल पर फोकस करते हैं। वहीं देखा जाए तो एक्ट्रेस के लुक्स उनका फिगर ही उनकी करियर की पहली सीड़ी माना जाता है। लेकिन इन सभी बातों को गलत साबित किया एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने। भूमि ने हमेशा ही वह रोल चुने जो उन्हें बेहतरीन अदाकारा साबित करने वाले रहे। अपने अबतक के करियर में कई बेहतरीन किरदार निभाने वाली भूमि पेडनेकर का आज जन्मदिन है। उनका जन्म 18 जुलाई, 1989 को हुआ था। आज वह अपना 31वां जन्मिदन मना रही हैं। इस खास मौक पर हम आपको उनके बारे में कई खास बातें बताने जा रहे हैं।
View this post on Instagram
एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर फिल्म 'दम लगा के हईशा' 2015 में आई थीं। इस फिल्म के लिए भूमि ने एक काफी वजन वाली लड़की का किरदार निभाया था। इसके लिए उन्होंने काफी सारा वजह बढ़ाया था। वहीं अब उनके फैट टू फिट की तस्वीरें देखकर आप हैरान रह जाएंगे। आज वह पूरी तरह से फिट और स्लिम हो चुकी हैं। भूमि ने अपने लुक्स को लेकर जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेंशन किया है। यहीं नहीं भूमि ने अपनी हर फिल्म में अलग-अलग किरदार निभाते कि लिए अपने लुक्स को काफी चेंज किया है। वहीं आज उनके इंस्टग्राम की तस्वीरों को देखकर भूमि का फैट टू फिट कमिटमेंट देखा जा सकता है।
भूमि पेडनेकर के वर्कफ्रेंट की बात करें तो उन्होंने पहली ही फिल्म 'दम लगा के हईशा' के लिए 'बेस्ट फीमेल डेब्यू' का अवॉर्ड मिला था। इसके बाद भूमि ने फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। इसके अलावा वह 'शुभ मंगल सावधान', 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा', 'लस्ट स्टोरीज़', 'बाला', 'सांड की आंख', 'पति पत्नी और वो', 'सोन चिड़िया' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।