Move to Jagran APP

धर्म परिवर्तन से लेकर पहली​ फिल्म तक नहीं जानते होंगे आयशा टाकिया के बारे में ये 10 खास बातें

साल 2009 में फरहान आजमी से शादी करने के बाद उन्‍होंने फिल्‍मों से ब्रेक लिया। आज हम आपको आयशा के जन्मदिन उनकी लाइफ से जुड़ी कई खास बातें बताने जा रहे हैं।

By Priti KushwahaEdited By: Published: Fri, 10 Apr 2020 08:35 AM (IST)Updated: Fri, 10 Apr 2020 09:04 AM (IST)
धर्म परिवर्तन से लेकर पहली​ फिल्म तक नहीं जानते होंगे आयशा टाकिया के बारे में ये 10 खास बातें
धर्म परिवर्तन से लेकर पहली​ फिल्म तक नहीं जानते होंगे आयशा टाकिया के बारे में ये 10 खास बातें

नई दिल्ली, जेएनएन। 'वांटेड' फेम बॉलीवुड एक्ट्रेस आयशा टाकिया का आज जन्मदिन है। उनका जन्म 10 अप्रेल 1986 को हुआ था। आयशा आज अपना 34वां जन्मदिन मना रही है। आयशा ने अपने फिल्मी कॅरियर की शुुरुआत ​'टार्जन : द वंडर कार' से की थी। इस फिल्म में उनके साथ एक्टर अजय देवगन भी नजर आए थे। लेकिन आयशा बचपन में कई विज्ञापनों में नजर आ चुकी हैं।

loksabha election banner

आयशा फिल्म इंडस्ट्री की बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक है। उन्होंने साल 2009 में फरहान आजमी से शादी करने के बाद फिल्‍मों से ब्रेक लिया। आज हम आपको आयशा के जन्मदिन उनकी लाइफ से जुड़ी कई खास बातें बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं उनके बारें में...

 

View this post on Instagram

🖤

A post shared by Ayesha Takia Azmi (@ayeshatakia) on

1. आयशा को उनकी डेब्‍यू फिल्‍म 'टार्जन: द वंडर कार' के लिए फिल्मफेयर बेस्ट फीमेल डेब्यू पुरस्‍कार मिला था। इसके अलावा साल 2006 में आई फिल्‍म 'डोर' के लिए उन्‍हें युवा विधवा किरदार के लिए काफी सराहा गया था। लेकिन उन्हें सही मायने में पहचान मिली सलमान खान की फिल्म 'वांटेड' से। 

2. साल 2000 में आयशा ने फाल्गुनी पाठक के वीडियो गीत 'मेरी चुनर उड़-उड़ जाए' में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की, जो बहुत लोकप्रिय हुई। 

3.  आयशा ने पहली बार फिल्म 'सोचा ना था' में कार्य किया, लेकिन प्रोडक्शन में देरी की वजह से उस फिल्म को रिलीज नहीं किया गया। जिसके कारण उनकी दूसरी फिल्म 'टार्जन द वंडर कार' को पहली बार रिलीज किया गया। 

4. आयशा ने हिंदी के अलावा तेलुगू फिल्मों में भी काम किया है।

5. आयशा ने PETA India के एक विज्ञापन में देखा गया। जिसके बाद उन्होंने स्वयं को सार्वजनिक रूप से शाकाहारी घोषित किया।

 

View this post on Instagram

Happiest birthday to my darling @abufarhanazmi 🖤

A post shared by Ayesha Takia Azmi (@ayeshatakia) on

6. साल 2006 में वह 'Most Desirable Woman of India' की सूची में आईं। 

7. आयशा टाकिया के ससुराल वाले राजनैतिक बैकग्राउंड से है। आयशा के ससुर समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता अबू आजमी हैं।

8. उन्होंने हॉलीवुड फ़िल्म “ए नाइट विद द किंग” में भी कार्य किया है।

9. फरहान आजमी संग शादी के लिए आयशा ने अपना धर्म परिवर्तन किया हैं।  

10. वह अपनी फिटनेस के लिए एरोबिक्स करना, योग करना और ध्यान लगाना, इत्यादि कार्य करती हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.