Happy Birthday Asha Bhosle: आशा जी ने गाए 12 हजार से ज्यादा गाने, बनाया है ये वर्ल्ड रिकॉर्ड
Happy Birthday Asha Bhosle आशा भोसले ने भारतीय सिनेमा में हजारों गानों से अपना योगदान दिया है और उन्हें गायकी को लेकर एक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया है।
नई दिल्ली, जेएनएन। भारतीय सिनेमा के संगीत को एक मुकाम तक पहुंचाने में आशा भोसले का अहम योगदान है। 2 हजार से ज्यादा गानों में अपनी आवाज देने वाली आशा भोसले का आज जन्मदिन है। आशा ताई के नाम से मशहूर हुईं आशा भोसले का 8 सितंबर 1933 को जन्म हुआ था। उन्होंने ना सिर्फ हिंदी भाषा में बल्कि मराठी, बंगाली, पंजाबी, तमिल, मलयालम, अंग्रेजी और रूसी गानों में भी अपनी आवाज दी है। उनके 87वें जन्मदिन पर जानते हैं उनके जीवन और उनके करियर से जुड़ी कुछ रोचक बातें...
आशा भोसले के पिता दीनानाथ मंगेशकर भी शास्त्रीय गायक थे, लेकिन जब आशा भोसले 9 साल की थी तब उनके पिता की मृत्यु हो गई थी। फिर उनका परिवार पुणे से कोल्हापुर और उसके बाद मुंबई आ गया। परिवार की सहायता करने के लिए आशा भोसले ने अपनी बड़ी बहन लता मंगेशकर के साथ मिलकर गीत गाना शुरू किया। आशा भोसले ने भले ही लता मंगेशकर के साथ गाना शुरू किया, लेकिन उन्हें करियर में ऊंचाइयों को छूने में काफी वक्त लगा। उन्होंने पहले कम बजट वाली फिल्मों के गाने गाए और उसके बाद धीरे-धीरे वो भारतीय सिनेमा संगीत में अपनी अलग पहचान बनाई।
आशा भोसले ने अपना पहला फिल्मी गीत एक मराठी फिल्म 'माझा बल' के लिए गाया था जिसके बोल थे 'चला चला नव बाला' थे। उस वक्त उनकी उम्र सिर्फ 10 साल थी। हिंदी फिल्म की बात करें तो 16 साल की उम्र में आशा जी ने पहला हिंदी गाना गाया था फिल्म थी 'रात की रानी'। साल 1952 में आयी फिल्म 'संगदिल' में गाए गाने ने उन्हें फर्स्ट ब्रेक थ्रू दिया जिसे साजिद मुस्तफा ने कंपोज किया था। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में गाने गाए।
अपने नाम बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
वर्ल्ड रिकॉर्डस को सर्टिफाई करने वाली ऑग्रेनाइजेशन वर्ल्ड रिकॉर्ड अकेडमी ने उन्हें मोस्ट रिकॉर्ड आर्टिस्ट ऑफ दी वर्ल्ड के तौर पर रिक्गनाइज किया है। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड में उनका नाम मोस्ट रिकॉर्ड आर्टिस्ट इन म्यूजिक हिस्ट्री के लिए मेंशन किया है।
अगर उनके निजी जीवन की बात करें तो उन्होंने अपने परिवार के खिलाफ जाकर शादी की थी और कहा जाता है कि उन्होंने इस शादी के लिए घर छोड़ने का फैसला कर लिया था। उन्होंने 16 साल की आशा जी ने 31 साल के गनपत रॉव भोसले से शादी कर ली थी। आशा जी ने आर डी बर्मन को अपना हमसफर बनाया। आरडी बर्मन ने आखिरी सांस तक आशा जी का साथ दिया।