Move to Jagran APP

Arjun Kapoor ने एक्टर बनने के लिए ऐसे कम किया अपना 140 किलो वजन, पहले की तस्वीरें कर देंगी हैरान

यशराज बैनर की फ़िल्म इशकज़ादे के बाद वह गुंडे 2 स्टेट्स तेवर की एंड का हाफ गर्लफ्रेंड और पानीपत में नजर आए हैं।

By Priti KushwahaEdited By: Published: Fri, 26 Jun 2020 08:54 AM (IST)Updated: Fri, 26 Jun 2020 08:59 AM (IST)
Arjun Kapoor ने एक्टर बनने के लिए ऐसे कम किया अपना 140 किलो वजन, पहले की तस्वीरें कर देंगी हैरान
Arjun Kapoor ने एक्टर बनने के लिए ऐसे कम किया अपना 140 किलो वजन, पहले की तस्वीरें कर देंगी हैरान

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर आज यानी 26 जून को अपना बर्थडे मना रहे हैं। अर्जुन ने अपने फिल्मी करियर में कई फिल्मों में काम किया और अपनी शानदार एक्टिंग को भी साबित किया। अर्जुन आज अपना 35वां जन्मदिन अपनी फैमिली और फैंस के साथ मना रहे हैं। आज हॉट एंड फिट दिखने वाले अर्जुन कपूर एक्टर बनने से पहले कॉफी मोटे थे। जी हां, उनका लुक देखकर आप यकीन नहीं कर सकते कि अर्जुन इतने मोटे हो सकते हैं। उन्होंने एक्टर बनने के लिए कड़ी मेहनत की और अपना 140 किलो वजह कम किया। अर्जुन प्रोफेशनल लाइफ के साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं। आज हम आपको अ​र्जुन कपूर की लाइफ से जुड़ी कई दिलचस्प बाते बताने जा रहे हैं।

loksabha election banner

अर्जुन कपूर का जन्म 1985 में मुंबई में हुआ था और उनके पिता फेमस निर्माता बोनी कपूर और मां दिवंगत मोना कपूर हैं। अर्जुन के पिता बोनी कपूर ने दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी से दूसरी शादी की थी। अर्जुन की एक बहन हैं जिनका नाम अंशुला कपूर है। वहीं अनिल कपूर और संजय कपूर उनके चाचा है। वहीं जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर अर्जुन की सौतेली बहनें हैं। अर्जुन कपूर ने सबसे पहले बतौर अस्टिटेंट डायरेक्टर निखिल आडवाणी के साथ फिल्म 'कल हो न हो' में काम किया।

इसके बाद उन्होंने फिल्म 'सलाम-ए-इश्क' में एक अस्टिटेंट डायरेक्टर थे। वहीं अर्जुन कपूर ने 'वांटेड’ और 'नो एंट्री’ जैसी फिल्मों में भी एक एसोसिएट प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। इन दोनों फिल्मों का निर्माण बोनी कपूर ने किया था। वहीं एक्टिंग करियर की शुरुआत अर्जुन कपूर ने फिल्म 'इश्कजादे' से  की थी। इस फिल्म में उनके साथ परिणीति चोपड़ा लीड रोल में नजर आई थीं। इस फिल्म में दोनों की एक्टिंग की काफी सराहना हुई थी। 

 

आपको बता दें कि फिल्मों में आने से पहले अर्जुन का वजन 140 किलो था और उन्होंने कभी भी हीरो बनने के बारे में नहीं सोचा था और इसकी वजह उनका वजन था। खुद को फिट करने के लिए अर्जुन ने दिन रात जिम में पसीना बहाया। अपनी डायट पर कंट्रोल किया और फिट होने के लिए एक बैलेंस्ड डायट फॉलो कर खुद को फिट बनाया।  अर्जुन आज अपनी फिटनेस का पूरा ध्यान रखते हैं।  

बता दें कि यशराज बैनर की फ़िल्म 'इशकज़ादे' के बाद वह 'गुंडे', '2 स्टेट्स', 'तेवर', 'की एंड का', 'हाफ गर्लफ्रेंड' और 'पानीपत' में नजर आए हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.