Move to Jagran APP

Happy Birthday Arjun Kapoor : इस तरह मलाइका अरोड़ा के करीब आए अर्जुन कपूर

Happy Birthday Arjun Kapoor 26 जून 1985 को जन्मे अर्जुन अपना 34 वां बर्थ डे मलाइका अरोड़ा के साथ न्यूयॉर्क में सेलिब्रेट कर रहे हैं।

By Vineet SharanEdited By: Published: Wed, 26 Jun 2019 11:30 AM (IST)Updated: Wed, 26 Jun 2019 06:04 PM (IST)
Happy Birthday Arjun Kapoor : इस तरह मलाइका अरोड़ा के करीब आए अर्जुन कपूर
Happy Birthday Arjun Kapoor : इस तरह मलाइका अरोड़ा के करीब आए अर्जुन कपूर

नई दिल्ली, जेएनएन। Happy Birthday Arjun Kapoor : 26 जून 1985 को जन्मे अर्जुन अपना 34 वां बर्थ डे मलाइका अरोड़ा के साथ न्यूयॉर्क में सेलिब्रेट कर रहे हैं। मौजूदा पीढ़ी के प्रतिभाशाली अभिनेताओं में से एक अर्जुन के जन्मदिन के इस मौके पर आइए उनकी निजी जिंदगी, श्रीदेवी से उनके रिश्ते की सच्चाई और बॉलीवुड में सफलता की कहानी से रूबरू होते हैं। 

loksabha election banner

पिता बोनी ने श्रीदेवी से की दूसरी शादी
अर्जुन बोनी कपूर और उनकी पहली पत्नी मोना कपूर के बेटे हैं। पर श्रीदेवी से शादी करने के लिए बोनी ने मोना को तलाक दे दिया। इसके बाद अर्जुन मोना के साथ रहे। अर्जुन ने एक इंटरव्यू में बताया कि स्कूल में दूसरे बच्चे उनसे पिता बोनी और श्रीदेवी को लेकर सवाल पूछते थे। उस वक्त अर्जुन के पास उन सवालों को जवाब नहीं था। बुलिंग से परेशान होकर उन्होंने स्कूल जाना छोड़ दिया। ज्यादा खाने से वजन बढ़ गया। वह चुपचाप रहने लगे। इस दौर में वह अपनी मां के बेहद करीब आ गए। अर्जुन ने अपने हाथ पर मां नाम का टैटू भी बनवाया है।

बॉलीवुड में एंट्री
अर्जुन ने इश्कजादे (2012) से बॉलीवुड में डेब्यू किया। उन्हें बेस्ट मेल डेब्यू का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला। पर एक दुखद बात हुई। इस फिल्म की रिलीज से पहले अर्जुन की मां मोना का निधन हो गया। 

श्रीदेवी के निधन के बाद बदले खुशी और जान्हवी से रिश्ते
पहले खबरें आती थीं कि बोनी और श्रीदेवी से अर्जुन नाराज रहते थे। पर 24 फरवरी 2018 को श्रीदेवी के निधन के बाद अर्जुन पिता बोनी और श्रीदेवी की बेटियों खुशी-जान्हवी के काफी करीब आ गए। वह श्रीदेवी के निधन की खबर सुनकर तुरंत दुबई पहुंचे। अपने पिता और बहनों का साथ दिया। एक इंटरव्यू में अर्जुन ने कहा है, मुझे दो और बहनें मिल गई हैं। खुशी और जान्हवी के साथ मैं बेहद कंफर्ट महसूस करता हूं। मैं और अंशुला हमेशा उनके साथ हैं। हाल में अर्जुन ने एक पोस्ट का जवाब देते हुए लिखा था, मैं किसी से नफरत नहीं करता। हमने (उन्होंने और श्रीदेवी ने) एक सम्मानजनक दूरी बना रखी थी। अगर मैं नफरत करता तो अपने पिता और जाह्नवी-खुशी के साथ नहीं खड़ा रहता।

पहले सलमान की बहन और फिर मलाइका से प्यार
अर्जुन कपूर बॉलीवुड में एंट्री से पहले सलमान खान की बहन अर्पिता खान को डेट करते थे। वह दोनों का रिश्ता आगे नहीं बढ़ पाया। पर बाद में अर्जुन कपूर की जिंदगी में अर्पिता का भाभी मलाइका अरोड़ा की एंट्री हुई। अर्जुन मलाइका कई पार्टियों में साथ स्पॉट किए जाते हैं। दोनों एक दूसरे को सपोर्ट भी करते हैं।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.