Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Anushka Virat Love Story: डेटिंग, लव, ब्रेकअप और फिर शादी, बेहद दिलचस्प है लव बर्ड्स से हमसफर बनने की दास्तां

    By Priti KushwahaEdited By: Priti Kushwaha
    Updated: Mon, 01 May 2023 08:37 AM (IST)

    विराट और अनुष्का की शादी को लेकर साल 2017 में काफी खबरें सामने आने लगी थीं। फिर 11 दिसंबर 2017 ने फाइनली शादी कर ली। दोनों ने इटली के लेक कोमो में गुपचुप तरीके से शादी की थी। शादी में दोनों की फैमिली और खास दोस्त ही शामिल हुए थे।

    Hero Image
    Photo Credit : Anushka Sharma Virat Kohli Instagram Photos Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। Virat Kohli And Anushka Sharma Love Story: बॉलीवुड अदाकारा अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को जोड़ी को पावर कपल के तौर पर देखा जाता है। दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं।

    फैंस हमेशा ही उनके बारे में ज्यादा से ज्यादा जानने के लिए बेताब रहते हैं। ऐसे में जब बात विरुष्का की लव स्टोरी की हो तो फैंस की एक्साइटमेंट चार गुनी हो जाती है। 1 मई को अनुष्का शर्मा अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर हम आपको अनुष्का और विराट की दिलचस्प लव स्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं कि कैसे कैसे शुरू हुआ उनके बीच प्यार का अनोखा रिश्ता...

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एक एड के दौरान हुई मुलाकात

    अनुष्का और विराट की मुलाकात साल 2013 में एक शैंपू के विज्ञापन के दौरान हुई थी। विराट ने बताया था कि वह काफी नर्वस थे, क्योंकि वह पहली बार अनुष्का से मिले थे। ये बात अनुष्का समझ गई थीं कि विराट नर्वस हैं। ऐसे में अनुष्का ने वहां का माहौल लाइट करने के लिए एक जोक सुनाया। बस यहीं से दोनों के बीच दोस्ती हुई। बाद में वह कई और जगहों पर भी मिले।

    विराट ने मैदान पर दिया अनुष्का को फ्लाइंग KISS

    विराट कोहली और अनुष्का शर्मा साल 2014 तक अपने रिश्तों को लेकर चर्चा में रहने लगे थे। दोनों को जब भी समय मिलता वह एक दूसरे से मिलते और क्वालिटी टाइम बिताते। बता दें कि इसी साल विराट ने हैदराबाद में हुए ओडीआई मैच के दौरान हाफ सेंचुरी मारी थी। सेंचुरी मारने के बाद ही विराट ने बैट के जरिए अनुष्का को फ्लाइंग किस दिया था। बस यही से दोनों सबकी नजरों में आ गए थे और उनको लेकर काफी चर्चा होने लगी थी। इसी साल विराट, अनुष्का के जन्मदिन के मौके पर उनसे मिलने उदयपुर पहुंचे थे जहां वो फिल्म ‘वेलवेट‘ की शूटिंग कर रही थीं।

    2016 में रिश्ते में आई दूरी

    साल 2016 विराट और अनुष्का के ठीक नहीं था। ये साल दोनों के रिश्ते के लिए काफी मुश्किलों भरा था। इसी साल दोनों के रिश्ते में आई दरार को लेकर सोशल मीडिया पर खूब खबरें सामने आईं थीं। विराट और अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया था और दोनों साथ में नजर आना बंद हो गए। इसी के बाद इंस्टाग्राम पर विराट कोहली ने एक तस्वीर के साथ हार्ट ब्रोकन कैप्शन लिखा था। फिर क्या था बस लोगों ने इसी को लेकर कयास लगाना शुरू कर दिया था।

    View this post on Instagram

    A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)

    एक बार फिर इस तरह आए करीब

    साल 2016 दिसंबर में दोनों ब्रेकअप की खबरों के बीच ही क्रिकेटर युवराज सिंह की शादी में पहुंचे। इसी दौरान एक बार फिर से उनके बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ और सारी पुरानी बातें भुलाकर दोनों फिर से नजदीक आए। इसके बाद दोनों की सगाई करने की खबरें आने लगीं और विराट ने ट्वीट कर यह साफ किया कि अभी दोनों सगाई नहीं कर रहे हैं। वहीं, विराट ने अपने फैंस से ये भी साफ कहा कि जिस दिन अनुष्का और मैंने सगाई या शादी की हम इसे बिना छुपाए अपने फैंस के साथ शेयर करेंगे।

    थामा एक-दूजे का हाथ

    विराट और अनुष्का की शादी को लेकर साल 2017 में काफी खबरें सामने आने लगी थीं। फिर 11 दिसंबर, 2017 ने फाइनली शादी कर ली। दोनों ने इटली के लेक कोमो में गुपचुप तरीके से शादी की थी। इस शादी में दोनों की फैमिली और कुछ खास दोस्त ही शामिल हुए थे। बाद में दोनों ने अपनी शादी की खबर सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ शेयर की थी। यही नहीं, शादी के विराट और अनुष्का ने दो रिसेप्शन एक दिल्ली और एक मुंबई में दिए थे। वहीं, अब दोनों एक प्यारी सी बेटी वामिका के माता-पिता हैं।