Move to Jagran APP

Amitabh Bachchan की फ़िल्म 'चेहरे' में दिखेगा अन्नू कपूर का नया चेहरा, बर्थडे पर जारी हुआ लुक

Annu Kapoor Sikh Avatar in Chehre 30 साल से ज़्यादा के करियर में अन्नू कपूर ने कई अहम फ़िल्मों में यादगार रोल निभाये हैं। इनमें कई फ़िल्में उन्होंने हमनाम अनिल कपूर के साथ की हैं।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Thu, 20 Feb 2020 11:26 AM (IST)Updated: Thu, 20 Feb 2020 08:05 PM (IST)
Amitabh Bachchan की फ़िल्म 'चेहरे' में दिखेगा अन्नू कपूर का नया चेहरा, बर्थडे पर जारी हुआ लुक
Amitabh Bachchan की फ़िल्म 'चेहरे' में दिखेगा अन्नू कपूर का नया चेहरा, बर्थडे पर जारी हुआ लुक

नई दिल्ली, जेएनएन। हिंदी सिनेमा के वेटरन एक्टर अन्नू कपूर अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी की फ़िल्म चेहरे में नज़र आएंगे। हालांकि इस बार उनका लुक पूरी तरह बदला हुआ होगा। अन्नू कपूर पहली बार सिख अवतार में दिखेंगे। 20 फरवरी को अन्नू कपूर के जन्मदिन पर मेकर्स ने उनका यह लुक जारी किया है।

loksabha election banner

चेहरे का निर्देशन रूमा जाफरी कर रहे हैं, जबकि फ़िल्म की निर्माता कंपनी आनंद पंडित मोशन पिक्चर्स है। चेहरे 17 जुलाई को रिलीज़ हो रही है। फ़िल्म में क्रिस्टल डिसूज़ा, रिया चक्रवर्ती और सिद्धांत कपूर भी अहम भूमिकाओं में दिखेंगे। चेहरे एक मिस्ट्री थ्रिलर फ़िल्म है। 

अन्नू कपूर का जन्म 20 फरवरी 1956 को भोपाल में हुआ था। दिलचस्प संयोग यह है कि उनका असली नाम अनिल कपूर है। मगर फ़िल्मी दुनिया में उन्हें अन्नू के नाम से जाना जाता है। अन्नू कपूर ने 1979 में अपना करियर स्टेज एक्टर के तौर पर शुरू किया था, मगर उन्हें पहचानी मिली 1984 में आयी फ़िल्म एक रुका हुआ फ़ैसला से, जिसे बासु भट्टाचार्य ने डायरेक्ट किया था। इससे पहले 1983 में आयी श्याम बेनेगल की फ़िल्म मंडी से उन्होंने हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया था। 

30 साल से ज़्यादा के करियर में अन्नू कपूर ने कई अहम फ़िल्मों में यादगार रोल निभाये हैं। इनमें कई फ़िल्में उन्होंने अपने हमनाम अनिल कपूर के साथ कीं। चमेली की शादी, तेज़ाब, मिस्टर इंडिया, राम लखन, जमाई राजा जैसी फ़िल्मों में अन्नू अहम किरदारों में दिखे। 

अन्नू ने अपने करियर में तमाम तरह की भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने कॉमेडी की। नेगेटिव रोल निभाये। इमोशनल अंदाज़ में भी पर्दे पर नज़र आये। अन्नू के करियर में अहम मोड़ तब आया, जब 2012 में वो डॉ. बलदेव चड्ढा के किरदार में विक्की डोनर में नज़र आये। 

फ़िल्म में उनका किरदार का एक ऐसे डॉक्टर का था, जो नि:संतान दम्पत्तियों की आईवीएफ की मदद से इलाज करता है। आयुष्मान खुराना ने इस फ़िल्म से बॉलीवुड डेब्यू किया था। अन्नू कपूर को इस फ़िल्म के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला था। 2017 में आयी जॉली एलएलबी 2 में उन्होंने वकील का किरदार निभाया, जो काफ़ी लोकप्रिय हुआ। 2019 में अन्नू कपूर ड्रीम गर्ल में आयुष्मान खुराना के पिता के किरदार में दिखे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.