Happy Birthday Abhishek Bachchan: होटल में नकली अंगूठी देकर ऐश्वर्या-अभिषेक ने की थी गुपचुप सगाई, जानें इसके पीछे की वजह
Happy Birthday Abhishek Bachchan ऐश्वर्या और अभिषेक पहली बार साल 1997 में एक सेट पर मिले जहां ऐश अभिषेक के करीबी दोस्त बॉबी देओल के साथ काम कर रही थी।
नई दिल्ली, जेएनएन। महानायाक अमिताभ बच्चन के बेटे और एक्टर अभिषेक बच्चन का आज जन्मदिन है। आज अभिषेक अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 5 फरवरी, 1976 को मुंबई में हुआ था। अभिषेक ने अपने फिल्मी करियर में कई फिल्मों में किया। अभिषेक अपना जन्मदिन अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन और परिवार के साथ सेलिब्रेट कर रहे हैं। ऐश्वर्या और अभिषेक ने कई फिल्मों में एक साथ काम किया है। दोनों की लवस्टोरी और शादी उस समय काफी चर्चा में रही थी। आज हम आपको दोनों की खूबसूरत लस्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं। तो चहिए जानते हैं...
कुछ ऐसी थी पहली मुलाकात
ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक की जोड़ी को बॉलीवुड के परफेक्ट कपल्स में से एक माना जाता है। ऐश्वर्या और अभिषेक पहली बार साल 1997 में एक सेट पर मिले जहां ऐश अभिषेक के करीबी दोस्त बॉबी देओल के साथ काम कर रही थी। इसके बाद दोनों ने पहली बार एक साथ में साल 2000 में फिल्म 'ढाई अक्षर प्रेम के' और इसके बाद दोनों ने 2003 में आई फिल्म 'कुछ न कहो' में काम किया था।
नकली अंगूठी पहनाकर किया प्रपोज
न्यूज 18 में छपी खबर के अनुसार ऐश्वर्या ने एक इंटरव्यू में बताया था कि किस तरह अभिषेक ने उन्हें प्रपोज किया था। ऐश ने बताया था कि फिल्म 'गुरू' की शूटिंग के दौरान अभिषेक ने उन्हें प्रपोज किया था। उस वक्त वह न्यूयॉर्क के एक होटल में थीं। तभी अभिषेक ने उन्हें बालकनी में घुटनों के बल बैठकर हॉलीवुड स्टाइल में प्रपोज किया था। लेकिन वो अंगूठी डायमंड या गोल्ड की नहीं बल्कि नकली थी। दअसल, शूटिंग में इतने व्यस्त थे कि अभिषेक को अंगूठी खरीदने का टाइम ही नहीं मिला।