विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hansika Motwani Wedding: अपने संगीत सेरेमनी में जमकर थिरकीं हंसिका मोटवानी, देखे वीडियो

By Aditi YadavEdited By:
Published: Sun, 04 Dec 2022 12:58 PM (IST)

Hansika Motwani Wedding हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया आज शादी करने जा रहे हैं। राजस्थान में गुरुवार को प्री-वेडिंग रस्में ...और पढ़ें

Hansika Motwani Wedding, Hansika Motwani Ring Ceremony
Hansika Motwani Wedding, Hansika Motwani Ring Ceremony

 नई दिल्ली, जेएनएन। Hansika Motwani Wedding: एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani) रविवार यानी 4 दिसंबर को बॉयफ्रेंड सोहेल कथूरिया के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। राजस्थान में गुरुवार को प्री-वेडिंग रस्में शुरू हुईं, जिसके बाद अगले दिन मेहंदी रस्म के बाद सूफी नाइट हुई। शनिवार को, अभिनेता ने परिवार और दोस्तों के बीच अपना संगीत सेरेमनी हुई। शनिवार को संगीत सेरेमनी के अलावा रिंग सेरेमनी का भी आयोजन हुआ। सोशल मीडिया पर लगातार तस्वीरे और वीडियो वायरल हो रहे हैं।  

सामने आया रिंग सेरेमनी का वीडियो

हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया की रिंग सेरेमनी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक्ट्रेस अपने होने वाले पति को रिंग पहनाती नजर आ रही हैं। वहीं सोहेल भी सभी के सामने घुटने पर बैठकर अपनी लेडी लव को रिंग पहनाते दिख रहे हैं। इस दौरान वहां मौजूद सभी लोगों ने कपल को चीयर किया।

संगीत सेरेमनी में जमकर नाची हंसिका

शनिवार को हुई संगीत सेरेमनी में एक्ट्रेस ने एक शानदार डांस परफॉर्मेंस भी दी। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक्ट्रेस 'काला चश्मा' गाने पर डांस करती दिख रही हैं। इसी के साथ उन्होंने होने वाले पति सोहेल संग कपल डांस भी किया।

View this post on Instagram

A post shared by 👑 👑 👑 HANSU IS MY WORLD 👑 👑 👑 (@hansika.officiaal)

पिंक लहंगे में खूबसूरत दिखी एक्ट्रेस

इस मौके पर एक्ट्रेस पिंक कलर के हैवी लहंगे में नजर आईं।  उन्होंने अपने लुक को डायमंड ज्वेलरी, मिडिल पार्टेड हेयर और ग्लोइंग मेकअप से कंप्लीट किया था।तो वहीं सोहेल ब्लैक कलर की शेरवानी में हैंडसम लग रहे थे।