विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 03, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hansika Motwani Wedding: हंसिका मोटवानी ने शादी से पहली सोहेल खटूरिया के साथ मनाई सूफी नाइट, वायरल हुआ वीडियो

By Jagran NewsEdited By: Rupesh Kumar
Published: Sat, 03 Dec 2022 04:07 PM (IST)

Hansika Motwani Wedding हंसिका मोटवानी फिल्म एक्ट्रेस है। वह कई फिल्मों में नजर आ चुकी है। अब वह अपने दोस्त ...और पढ़ें

Hansika Motwani Wedding: अब उन्होंने अपनी शादी के पहले सूफी नाइट का आनंद लिया है।
Hansika Motwani Wedding: अब उन्होंने अपनी शादी के पहले सूफी नाइट का आनंद लिया है।

नई दिल्ली, जेएनएन। Hansika Motwani Wedding: फिल्म एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी सोहेल खटूरिया के साथ रविवार को शादी करने वाली है। अब शादी से पहले उन्होंने सूफी नाइट का आनंद लिया है। हंसिका मोटवानी और सोहेल खटूरिया लंबे समय से दोस्त हैं। अब वह उनके साथ 4 दिसंबर को फेरे लेने के लिए तैयार हैं।

हंसिका मोटवानी की शादी की तैयारियों की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही है

हंसिका मोटवानी की शादी की तैयारियों की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही है। हाल ही में उन्होंने मेहंदी की भी रस्म निभाई थी। अब 2 दिसंबर को उन्होंने सूफी नाइट का आनंद लिया है। इसमें उनके अलावा और भी कई लोग नजर आ रहे हैं। वह काफी खुश नजर आ रही है।

View this post on Instagram

A post shared by Sohael Khaturiya (@sohaelkaturiya)

यह भी पढ़ें: Dev Anand Death Anniversary: इमरजेंसी का किया विरोध, इंदिरा गांधी को राजनीतिक दल बनाकर देवानंद ने दी थी चुनौती

हंसिका मोटवानी ने पावर और कंडरीगा जैसी फिल्मों में काम किया है

हंसिका मोटवानी ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्मों में काम करना शुरू किया था। वह तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में जाना-माना नाम है। उन्होंने अल्लू अर्जुन और रवि तेजा के साथ भी काम किया है। हंसिका मोटवानी ने पावर और कंडरीगा जैसी फिल्मों में काम किया है। वह बॉलीवुड की भी कई फिल्मों में भी काम कर चुकी है। उनका अंदाज फैंस को काफी पसंद आता है। वह अक्सर अपने फैंस से बातचीत भी करती है।

View this post on Instagram

A post shared by Hansika Motwani (@ihansika)

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16 Updates: शालीन और टीना से जनता ने पूछे तीखे सवाल, सलमान की हाजिर जवाबी ने बढ़ाई मुश्किलें

 

हंसिका मोटवानी जल्द कई फिल्मों में नजर आने वाली है

हंसिका मोटवानी जल्द कई फिल्मों में नजर आने वाली है। उनकी पचासवीं फिल्म महा थी जो कि कुछ समय पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन यूआर जमील ने किया था। वह अपनी आगामी वेब सीरीज माय3 का इंतजार कर रही हैं। इसमें वह रोबोट की भूमिका निभा रही हैं। इस शो का निर्देशन एम राजेश ने किया है। हंसिका मोटवानी पार्टनर और माय नेम इज श्रुति में भी नजर आएंगी। हंसिका मोटवानी की हिंदी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। इसी के चलते उन्होंने साउथ की फिल्मों में काम करने का मन बनाया था।

View this post on Instagram

A post shared by Hansika Motwani (@ihansika)