यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Hansika Motwani: सगाई के बाद पेरिस से वापस लौटीं हंसिका मोटवानी, मंगेतर सोहेल कथुरिया भी आए नजर
Hansika Motwani spotted with Fiance Sohael Khaturiya After Engagement बीते दिन ही एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी ने अपनी सगाई की बात ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Hansika Motwani spotted with Fiance Sohael Khaturiya After Engagement: चाइल्ड आर्टिस्ट और साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। एक्ट्रेस ने अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन इस साल दिसंबर में उनके शादी करने की अटकलें लग रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी सगाई की जानकारी दी थी। सगाई के बाद एक्ट्रेस को पहली बार मीडिया में स्पॉट किया गया है।
एफिल टावर के सामने मंगेतर ने किया था प्रपोज
हंसिका मोटवानी ने बुधवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की थी। जिनमें एक्ट्रेस के मंगेतर सोहेल कथुरिया एफिल टावर के सामने उन्हें प्रपोज करते हुए नजर आए थे। हंसिका के सामने हाथ में अंगूठी लिए सोहेल घुटने के बल बैठ उनसे अपने प्यार का इजहार करते हुए दिखे थे। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद से उनकी सगाई की बात पक्की मानी जा रही है। सगाई के बाद अब हंसिका और सोहेल गुरुवार को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए।

कैजुअल लुक में नजर आए हंसिका और सोहेल
हंसिका मोटवानी के लुक की बात करें तो एक्ट्रेस सिंपल, लेकिन कूल लुक में नजर आईं। एयरपोर्ट पर एक्ट्रेस प्रिंटेड को-ऑर्ड सेट में दिखीं। वहीं, सोहेल कथुरिया ब्लू और व्हाइट कलर के शर्ट और पैंट में नजर आए।

सोहेल की हंसिका संग होगी दूसरी शादी
हंसिका मोटवानी और सोहेल कथुरिया बिजनेस पार्टनर्स हैं और साथ में ईवेंट मैनेजमेंट का काम करते हैं। सोहेल की हंसिका संग यह दूसरी शादी होगी। सोहेल की पहली शादी में हंसिका ने दोस्त बन शिरकत की थी और उनकी दुल्हन संग खूब मस्ती भी की थी। जिसकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।
पीवी सिंधु और अनुष्का शेट्टी ने दी बधाई
हंसिका मोटवानी की सगाई की बात सामने आते ही बधाई देने वालों का तांता लग गया। एक्ट्रेस के पोस्ट पर उनके फैंस के अलावा कई सेलेब्स ने भी उन्हें विश किया था। एथलीट पीवी सिंधु ने हंसिका को कॉगरैचुलेट करते हुए उनके पोस्ट पर कमेंट किया था। बाहुबली फेम अनुष्का शेट्टी ने भी हंसिका को बधाई दी थी। इनके अलावा करण टैकर और एक्ट्रेस श्रेया रेड्डी ने भी विश किया।
