Hall Of Fame Awards 2019: रणवीर सिंह, विक्की कौशल और जाह्नवी का जलवा
एक नामी मैग्जीन की तरफ़ से दिए जाने वाले इन पुरस्कारों में इस बार कई बारे सितारे शामिल रहे। जिनमें शर्मीला टैगोर जैसे वेटेरन और जाह्नवी जैसे उभरते हुए सितारे भी शमिल हैं।
मुंबई। बॉलीवुड वाले बेहद स्टाइलिश होते हैं और इसी कारण लोगों में भी अपने स्टाइल के कारण आइकन बनते हैं। उनकी इसी अदाओं और उनके किये काम के लिए हर साल हॉल ऑफ फेम अवॉर्ड्स दिए जाते हैं और इस बार के अवॉर्ड्स के तहत रणवीर सिंह, विक्की कौशल और जाहनवी कपूर जैसे सितारे छाये रहे।
एक नामी मैग्जीन की तरफ़ से दिए जाने वाले इन पुरस्कारों में इस बार कई बारे सितारे शामिल रहे। जिनमें शर्मीला टैगोर जैसे वेटेरन और जाह्नवी जैसे उभरते हुए सितारे भी शमिल हैं।
इस बार के पुरस्कारों में रणवीर सिंह को सुपरस्टार ऑफ द ईयर का अवॉर्ड मिलाl
आउटस्टैंडिंग टैलेंट के लिए उरी सर्जिकल स्ट्राइक स्टार विक्की कौशल को पुरस्कार दिया गया। साहित्य उत्कृष्ठता के लिए अमीष त्रिपाठी चुके गए जिनकी कई किताबों पर फिल्में बन रही हैं। पॉपुलर च्वॉयस अवॉर्ड के लिए आयुष्मान खुराना ने मेल और कटरीना कैफ ने फीमेल कैटेगरी में अवॉर्ड्स जीते।
शबाना आज़मी और जावेद अख्तर को सिनेमा में उनके 25 साल के योगदान के लिए टाइमलेस आइकल माना गया तो एक्सीलेंस इन सिनेमा के लिए ऐश्वर्या राय को ये अवॉर्ड मिला। साल की सबसे बेहतरीन परफॉर्मर बनीं सोनम कपूर तो सिनेमेटिक डेब्यू के लिए जाह्नवी कपूर को चुना गया l
फरहान अख्तर मोस्ट स्टाइलिश मैन ऑफ द ईयर बने तो अदिति राव हैदरी वर्सेटाइल आर्टिस्ट। इस समारोह में शर्मीला टैगोर को लाइफ़ टाइम एचीवमेंट अवॉर्ड से नवाज़ा गया।
यह भी पढ़ें: Box Office: अजय देवगन ने किया 150 करोड़ का टोटल धमाल, लुका छुपी भी सैकड़े की तैयारी में