विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

AI से बने बच्चे... गोविंदा की मूवी से कॉपी; Varun Dhawan की फिल्म का टीजर देख इंटरनेट का हुआ भेजा फ्राई

Published: Tue, 14 Apr 2026 05:26 PM (IST)

वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े स्टारर Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai का टीजर रिलीज कर दिया गया है।

'है जवानी तो इश्क होना है' का टीजर रिलीज

'है जवानी तो इश्क होना है' का टीजर रिलीज

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'बॉर्डर 2' में अपनी देशभक्ति वाली भूमिका के बाद, एक्टर वरुण धवन अपनी नई फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' के साथ एक बार फिर रोमांटिक-कॉमेडी (Romantic Comedy) जॉनर में वापसी कर रहे हैं। यह वही जॉनर है जिसके लिए उन्हें सबसे ज्यादा जाना जाता है।

क्या है सैंडविच का रीमेक निकली फिल्म?

हालांकि टीजर रिलीज होते ही इंटरनेट पर इसे लेकर ट्रोलिंग शुरू हो गई है, क्योंकि टीजर की शुरुआथ एआई से बने बच्चों की बातचीत से शुरू होती है। अब लोग इसे लेकर ट्रोल कर रहे हैं और कह रहे हैं कि बस यही देखना बाकी रह गया था। इतना ही नहीं लोग इसे गोविंदा (Govinda) की फिल्म सैंडविच का रीमेक भी बता रहे हैं।

varun (1)

मंगलवार को रिलीज हुए फिल्म के इस टीजर में एक 'डबल ट्रबल लव स्टोरी' की झलक दिखाई गई है, जिसमें वरुण धवन (Varun Dhawan) के साथ पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) और मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) भी नजर आ रही हैं। इस प्रोजेक्ट के साथ धवन अपने पिता और डायरेक्टर डेविड धवन के साथ भी एक बार फिर काम कर रहे हैं।

varun (3)

इंटरटनेट पर हुई टीजर की ट्रोलिंग

एक ने लिखा, ' मैं एआई के विरुद्ध नहीं हूं लेकिन प्लीज थोड़ा अच्छा तो बनाओ, ये बहुत बुरा है'। एक ने कमेंट किया, 'सॉरी, लेकिन ये बुरा है'। एक ने लिखा, 'बीवी नंबर 1 का रीमेक था ना अब सैंडविच का रीमेक'। एक ने लिखा, 'क्या ये सैंडविच का रीमेक है'। दूसरी ओर कुछ यूजर्स ने उम्मीद भी जताई कि शायद फिल्म अच्छी निकले'।

 

क्या है टीजर में?

टीजर की शुरुआत AI-जेनरेटेड छोटे बच्चों से होती है, जो अपने माता-पिता के बारे में बात कर रहे हैं; इससे एक लव ट्रायंगल का संकेत मिलता है जिसमें दो हीरोइनें और एक हीरो शामिल हैं। इसके साथ ही, डेविड धवन की 1999 की फिल्म 'बीवी नंबर 1' के गाने 'इश्क सोना है' का एक नया वर्जन भी सुनाई देता है, जो अब इस फिल्म का टाइटल और टाइटल ट्रैक बन गया है।


है जवानी तो इश्क होना है

इस फिल्म को डेविड धवन निर्देशित कर रहे हैं, यह उनकी 46वीं फिल्म है। 'है जवानी तो इश्क होना है' का निर्माण रमेश तौरानी और टिप्स फिल्म्स लिमिटेड ने किया है, जबकि इसका इसे मैक्सिमिलियन फिल्म्स (UK) ने को-प्रोड्यूस किया है। यह 22 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।