विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 01, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gyanvapi Row: ज्ञानवापी विवाद पर बोले अक्षय कुमार, 'शिवलिंग जैसा ही दिखता है', पढ़ें पूरी खबर

By Rupesh KumarEdited By:
Published: Wed, 01 Jun 2022 03:50 PM (IST)

Gyanvapi Row अभिनेता अक्षय कुमार जल्द फिल्म सम्राट पृथ्वीराज में नजर आएंगेl इस फिल्म में उनके अलावा एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर ...और पढ़ें

Gyanvapi Row: अक्षय कुमार जल्द फिल्म सम्राट पृथ्वीराज में नजर आनेवाले हैl
Gyanvapi Row: अक्षय कुमार जल्द फिल्म सम्राट पृथ्वीराज में नजर आनेवाले हैl

नई दिल्ली, जेएनएनl Gyanvapi Row: अक्षय कुमार ने ज्ञानवापी विवाद पर प्रतिक्रिया दी हैl इन दिनों काशी विश्वनाथ के मंदिर के अहाते में स्थित ज्ञानवापी में मिले शिवलिंग पर अब अभिनेता अक्षय कुमार ने भी प्रतिक्रिया दी हैl उन्होंने माना कि वह दिखने में शिवलिंग की तरह ही प्रतीत होता हैl

ज्ञानवापी विवाद पूरे देश में चर्चा का केंद्र बना हुआ है

ज्ञानवापी विवाद पूरे देश में चर्चा का केंद्र बना हुआ हैl इसे लेकर सामाजिक और राजनीतिक चर्चाएं गर्म हैl कई कलाकारों ने इसपर प्रतिक्रिया दी हैl फिल्म अभिनेत्री कंगना रनोट ने भी इसे शिवलिंग बताया थाl इस बहस में अक्षय कुमार भी कूद गए हैंl अक्षय कुमार हाल ही में बनारस गए थेl इस अवसर पर उन्होंने काशी घाट पर पूजा की और गंगा में डुबकी लगाईl

View this post on Instagram

A post shared by 🚩Ramdoot🚩 mayank rajpoot (@mayankrajpoot5427)

'देखने में यह शिवलिंग जैसा ही'

अक्षय कुमार ने मंदिर में शिवलिंग पर बयान देते हुए कहा, 'इस बारे में सरकार, एएसआई वाले, पुरात्व सर्वेक्षण और न्यायाधीश बताने के लिए अधिक श्रेयस्कर है और उन्हें बहुत कुछ पता हैl मैंने भी वीडियो देखा है लेकिन उतना समझ में नहीं आ रहा हैl देखने में यह शिवलिंग जैसा ही नजर आ रहा है लेकिन मैं इस बारे में अधिक नहीं बोल पाऊंगा क्योंकि मुझे अधिक जानकारी नहीं हैl' 

View this post on Instagram

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

अक्षय कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी सराहना की

अक्षय कुमार ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी सराहना कीl उन्होंने कहा, 'हमारे प्रधानमंत्री बहुत काम करते हैं और मैं एक दिन में इतना काम नहीं कर पाऊंगाl' अक्षय कुमार की आगामी फिल्म सम्राट पृथ्वीराज है जो 3 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगीl फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा मानुषी छिल्लर, संजय दत्त और सोनू सूद की अहम भूमिका हैl अक्षय कुमार ने कई फिल्मों में काम किया हैl उनकी फिल्में काफी पसंद की गई हैl वहीं कंगना रनोट ने ज्ञानवापी विवाद पर कहा था कि काशी के कण-कण में महादेव बसते हैंl