गुरुग्राम पुलिस ने 'कबीर सिंह' को किया ट्रोल, लिखा-जब खुद बचोगे तभी प्रीति को बचा पाओगे
गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस ट्वीट में पुलिस ने फिल्म कबीर सिंह में शाहिद कपूर द्वारा अभिनीत कैरेक्टर कबीर सिंह को ट्रोल किया है।
नई दिल्ली, जेएनएन। गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस ट्वीट में पुलिस ने फिल्म कबीर सिंह में शाहिद कपूर द्वारा अभिनीत कैरेक्टर कबीर सिंह को ट्रोल किया है। दरअसल फिल्म के एक सीन में कबीर सिंह अपनी प्रेमिका प्रीति को बचाने के लिए बुलेट से जा रहे होते हैं, लेकिन उन्होंने हेलमेट नहीं पहना है। गुरुग्राम पुलिस ने फिल्म के इसी सीन का स्नैपशॉट लिया और तस्वीर को फोटोशॉप कर शाहिद को हेटमेट पहना दिया।
पुलिस की इस पहल की खूब तारीफ हो रही
इस फोटो को पोस्ट कर गुरुग्राम पुलिस ने कैप्शन में लिखा, जब खुद बचोगे तब ही प्रीति को बचा पाओगे। साथ ही तस्वीर पर लिखा है- 'बाइक चलाते हुए हमेशा हेलमेट लगाएं। पुलिस की इस पहल की खूब तारीफ हो रही है। इससे पहले भी गुरुग्राम पुलिस ने लोगों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी देने के लिए ऐसे ही मीम्स शेयर किए हैं। गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने टूवीलर चलाने वालों को इस मीम के जरिये जागरूक करने की कोशिश की है।
खूब आ रहे मजेदार कमेंट
पुलिस ने ट्वीट में शाहिद और कियारा को भी टैग किया है। पुलिस के ट्वीट के बाद यूजर्स के मजेदार कमेंट आने लगे। ऐसे ही कुछ रोचक कमेंट आप यहां देख सकते हैं।गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने बीती 5 फरवरी को Twitter और Facebook पर यह पोस्ट शेयर किया था।
Jab khud bachoge tabhi Preeti ko bacha paoge... pic.twitter.com/nW3KAHuQCZ— Gurugram Traffic Police (@TrafficGGM) February 5, 2020
Kabir Singh ji, Preeti ji Ko traffic rules samjhate huye!!! 😁 pic.twitter.com/1e7m0eBwrn— Pallavi (@pallavityagi27) February 6, 2020
pic.twitter.com/a0REUziNTT— Sakth Launda (@ThakurSahab189) February 5, 2020
@TrafficGGM sir Preeti khud without helmet ghum rahi hai...
Have a look... pic.twitter.com/iL3ul0VW2R— Mynation_Mr_Zaveri (@Mynation13) February 7, 2020