'हेट स्टोरी 3' में गुरमीत ने ली शरमन की जगह
शरमन जोशी इन दिनों कुछ परेशान हैं। उनकी दो फिल्मों की डेट्स दूसरी फिल्म की डेट्स के साथ क्लैश हो रही है। इसके कारण उन्हें फिल्म भी छोड़नी पड़ रही है। पहले खबर थी कि शरमन जोशी फिल्म 'हेट स्टोरी 3' में नजर आएंगे। यह सुनकर हर कोई हैरान हो
मुंबई। शरमन जोशी इन दिनों कुछ परेशान हैं। उनकी दो फिल्मों की डेट्स दूसरी फिल्म की डेट्स के साथ क्लैश हो रही है। इसके कारण उन्हें फिल्म भी छोड़नी पड़ रही है। पहले खबर थी कि शरमन जोशी फिल्म 'हेट स्टोरी 3' में नजर आएंगे। यह सुनकर हर कोई हैरान हो गया था। शरमन जोशी ने भी कहा था कि अगर संभव हुआ तो वो इस फिल्म में नजर आएंगे।
सोनाक्षी सिन्हा ने मदर्स डे पर किया बहुत ही प्यारा ट्वीट
हालांकि अब खबर है कि इस फिल्म के फ्लोर पर जाने से पहले ही शरमन जोशी इस फिल्म से अलग हो गए हैं।इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि इस बार भी दिक्कत डेट्स को लेकर ही है। इस फिल्म का शेड्यूल दूसरी फिल्मों के साथ क्लैश कर रहा है।
फ्रीडा पिंटो एक बार फिर एंडी सरकिस के साथ काम करने को तैयार
वहीं, दूसरी तरफ इस फिल्म के निर्देशक विशाल पंड्या ने कहा है कि यह फैसला दोनों ने ही समझदारी से लिया है। उन्होंने कहा, 'स्क्रिप्ट फाइनल होने के बाद उन्हें लगा कि शरमन जोशी इस रोल में फिट नहीं बैठते हैं, जो उन्हें ऑफर किया गया है। अब उनकी जगह फिल्म में गुरमीत चौधरी लेंगे।' उन्होंने इस साल फिल्म 'खामोशियां' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।