विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 21, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्तराखंड में हुई 200 करोड़ी की शादी, Katrina Kaif समेत शामिल हुए ये सितारे

By Nazneen AhmedEdited By:
Published: Fri, 21 Jun 2019 01:20 PM (IST)Updated: Fri, 21 Jun 2019 03:30 PM (IST)

Gupta Brothers Wedding उत्तराखंड का स्विटज़रलैंड कहे जाने वाले खूबसूरत पर्यटक स्थल औली(Auli) में 20 जून को एक ऐसी भव्य शादी संपन्न हुई की हर कोई देखता रह गया।

उत्तराखंड में हुई 200 करोड़ी की शादी, Katrina Kaif समेत शामिल हुए ये सितारे
उत्तराखंड में हुई 200 करोड़ी की शादी, Katrina Kaif समेत शामिल हुए ये सितारे

नई दिल्ली, जेएनएन। उत्तराखंड का स्विटज़रलैंड कहे जाने वाले खूबसूरत पर्यटक स्थल औली(Auli) में 20 जून को एक ऐसी भव्य शादी संपन्न हुई की हर कोई देखता रह गया। शादी थी दक्षिण अफ्रीका के उद्योगपति अजय गुप्ता के बेटे सूर्यकांत की। सूर्यकांत की शादी दिल्ली के हीरा व्यापारी सुरेश सिंघल की बेटी कृतिका के साथ हुई है। सूर्यकांत और कृतिका की शादी इस वक्त सुर्खियों में छाई हुई है। इसके सुर्खियों में छाने वजह है इस शादी में खर्च होने वाला पैसा। खबरों की मानें तो इस शादी में 200 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। वहीं 101 पंडितों ने ये शादी संपन्न करवाई है।

शादी में एक और चीज़ सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बनी और वो था शादी मंडप। शादी की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें साफ नजर आ रहा है कि सूर्यकांत और कृतिका की शादी में जो मंडप सजाया गया था वो कोई आम मंडप नहीं था, बल्कि मंडप को बाहुबली फिल्म के अंदाज़ में राजमहल की तरह सजाया गया था। शादी के लिए पूरे शहर को फूलों से सजाया गया था।

ये फिल्म स्टार्स भी हुए शामिल
इस शादी में कई नामी हस्तियों ने शिरकत थी जिसमें पतंजलि योगपीठ के आचार्य बालकृष्ण, परमार्थ निकेतन के स्वामी चिदानंद और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत शामिल थे। इसके अलावा बॉलीवडु एक्ट्रेस कटरीना कैफ भी इस शादी में शिरकत करने पहुंची थीं। सुबह 11:45 बजे वो जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचीं। उसके बाद वो औली के लिए रवाना हो गईं। कटरीना के अलावा उर्वशी रौतेला, पंजाबी रैपर बादशाह, इंडियन ऑइडल शो के विजेता सिंगर अभिजीत सावंत, बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर, बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर, कैलाश खेर और नागिन स्टार सुरभि ज्योति भी औली पहुंचीं थीं।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप