सुशांत सिंह राजपूत की याद में बोले 'गली ब्वॉय' सिद्धांत चतुर्वेदी- 'सोचा था मिलकर भोजपुरी में बतियाएंगे तुमसे गुरु'
रणवीर सिंह स्टारर गली व्बॉय फेम सिद्धांत चतुर्वेदी ने सुशांत से ना मिल पाने पर अफसोस जताया है। उन्होंने पोस्ट में लिखा है कि सोचा था मिलकर भोजपुरी में बतियाएंगे तुमसे गुरु।
नई दिल्ली, जेएनएन। सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को बांद्रा स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद से बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर आम आादमी तक उन्हें याद कर रहा है। लोग अपनी सवेंदनाएं व्यक्त कर रहे हैं। इस बीच रणवीर सिंह स्टारर 'गली व्बॉय' फेम सिद्धांत चतुर्वेदी ने भी उनसे ना मिल पाने पर अफसोस जताया है। उन्होंने पोस्ट में लिखा है कि सोचा था मिलकर भोजपुरी में बतियाएंगे तुमसे गुरु।
दरअसल सिद्धांत ने मंगलवार को अपने ऑफ़िशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट किया। उसमें उन्होंने बिना सुशांत का नाम लिए लिखा-'जब तुम थे, हम कुछ नहीं थे,अब हम हैं, तो तुम नहीं। सोचा था...मिलकर भोजपुरी में बतियाएंगे तुमसे गुरु...। बलिया से पटना इतना भी दूर नहीं।' दरअसल, सुशांत सिंह राजपूत मूलतः पटना के थे। वहीं, सिद्धांत का घर उत्तर प्रदेश के बलिया में हैं। हालांकि, उनका परिवार अब मुंबई में रहता है। सुशांत ऐसे कई एक्टर्स के रोल मॉडल भी थे, जो छोटी जगहों से इतना लंबा सफ़र तय करते हैं।
सिद्धांत ने इससे पहले 14 जून को भी फोटो शेयर की थी। इसमें वह किसी शो के दौरान की फोटो है। इसमें वह सुशांत सिंह राजपूत के बगल में खड़े हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा,'यह फोटो बहुत ख़ास है। सोचा था कि जब फिर कभी मिलेंगे, तो दिखाऊंगा और पूछूऊंगा- आपको याद है?! मैं वही लड़का हूं। यहीं से मेरा सफ़र शुरू हुआ था और आप उसमें हमेशा रहेंगे भाई।'
आपको बता दें कि सिद्धांत चतुर्वेदी ने करियर की शुरुआत लव रंजन की वेब सीरीज़ लाइफ सही से किया था। इसके बाद सिद्धांत ने अमेज़न प्राइम वीडियो की वेब सीरीज़ इनसाइड एज़ में नज़र आए। यहां से कुछ फेम मिला। इसके बाद रणवीर सिंह के साथ गली ब्वॉय की। अब वह बंटी बब्ली फ़िल्म की सीक्वल में काम कर रहे हैं। अब इसकी रिलीज़ को लेकर कोई चर्चा नहीं है।