अपना Sunday बनाइये Super , देखिये STYLE AWARDS के रेड कार्पेट पर ख़ूबसूरती का जलवा
रणवीर सिंह का स्टाइल देखने ही लायक था। उन्होंने इस समारोह में रैप भी किया। गली बॉय की तरह। इन दिनों कपिल देव के रोल में फिल्म 83 की शूटिंग कर रहे हैं।
मुंबई। फिल्मी सितारों का जलवा सिर्फ सिनेमा के परदे पर ही नहीं रहता बल्कि असल ज़िन्दगी में जब वो कहीं खास मौके पर आते -जाते हैं तो उनका अंदाज़ देखते ही बनता है। मुंबई में शनिवार की रात एक नामी फैशन मैग्जीन ने स्टाइल और कल्चर अवॉर्ड्स का आयोजन किया और इस मौके पर सेलेब्स अपने रंग में नज़र आये।
अनुष्का शर्मा की ज़ीरो के बाद कोई फिल्म नहीं आई है। वो अपने पति विराट कोहली के साथ छुट्टियां बिता कर आई हैं। विराट आजकल आईपीएल में बिज़ी हैं। अनुष्का अवॉर्ड्स नाइट में दिखीं अपने दिलकश अंदाज़ में।
रणवीर सिंह का स्टाइल देखने ही लायक था। उन्होंने इस समारोह में रैप भी किया। गली बॉय की तरह। इन दिनों कपिल देव के रोल में फिल्म 83 की शूटिंग कर रहे हैं।
RT gqindia: So this just happened. RanveerOfficial IISuperwomanII #GQStyleAwards pic.twitter.com/sVdLPx2uVN — DESI WEST TEAM (@DesiWestTeam) March 30, 2019
रेड हॉट ड्रेस में तापसी ने भी जलवा बिखेरा। बदला के हिट होने के बाद काफी खुश हैं और अब तो संजय लीला भंसाली की फिल्म में हीरोइन बनने जा रही हैं।
राधिका आप्टे का प्रेजेंस भी हर जगह शानदार होता है। ब्लैक ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। अपने अभिनय से तो वो सबका दिल जीत ही चुकी हैं।
भले ही ठग्स ऑफ़ हिन्दोस्तान फ्लॉप हो गई लेकिन फातिमा सना शेख की लोकप्रियता कम नहीं हुई है। अवॉर्ड्स नाइट में उनका जलवा भी देखने लायक था।
समीरा रेड्डी काफी समय बाद दिखाई दीं। पिछले दिनों खबर आई थी कि वो जल्द ही खुशखबरी देने वाली हैं और तस्वीर में ऐसा दिख भी रहा है।