विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शराब के चक्कर में Govinda की पत्नी ने बदला था धर्म, कहा- मेरा बपतिस्मा हो चुका है

Published: Fri, 20 Sep 2024 06:50 PM (IST)

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा अपने दिल की बात जुबां पर लाने में बिल्कुल भी नहीं हिचकिचाती हैं। हाल ही ...और पढ़ें

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने किया था धर्म परिवर्तन/ फोटो- Instagram
गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने किया था धर्म परिवर्तन/ फोटो- Instagram

HighLights

  1. गोविंदा की पत्नी ने स्कूल में बदला था धर्म
  2. सुनीता ने खुद किया इस बात का खुलासा
  3. शराब के चक्कर में उठाया था ये बड़ा कदम

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 90 के दशक के मशहूर अभिनेता गोविंदा जहां अपने आप को विवादों से कोसो दूर रखते हैं, वहीं उनकी पत्नी अक्सर अपने बेबाक स्वभाव की वजह से सुर्खियों में आ जाती हैं। सुनीता आहूजा किसी भी बात को कहने से नहीं कतराती।

कुछ दिनों पहले उन्होंने एक पॉडकास्ट में कृष्णा अभिषेक और उनकी पत्नी कश्मीरा शाह से मतभेद से से लेकर बिग बॉस के घर में जाने तक पर अपने विचार व्यक्त किए थे। इस इंटरव्यू में ही सुनीता आहूजा ने ये भी बताया था कि जब वह छोटी थी, तो उन्होंने बिना अपने माता-पिता को बताए स्कूल टाइम में ही अपना धर्म परिवर्तन कर लिया था, जिसे वह आज भी फॉलो करती हैं।

गोविंदा की पत्नी ने क्यों किया था धर्म परिवर्तन?

सुपरस्टार गोविंदा की पत्नी ने कुछ दिनों पहले टाइमआउट विद अंकित के पॉडकास्ट में कई ऐसी बातों पर से पर्दा उठाया था, जिसे जानकर फैंस भी हैरान हो गए थे।

यह भी पढ़ें: अपनी रूठी मामी को मनाने के लिए कुछ भी करेंगे Krushna Abhishek? गोविंदा की पत्नी के बयान पर दिया रिएक्शन

इस दौरान ही उन्होंने ये भी बताया कि वह सीक्रेट तरीके से अपना धर्म बदल चुकी हैं। सुनीता ने कहा,

"मैं बांद्रा में पैदा हुई हूं, मेरा बपतिस्मा(ईसाई धर्म की दीक्षा के समय किया जाने वाला एक संस्कार) हो चुका है। मैं क्रिश्चियन स्कूल में थी और मेरे सारे दोस्त क्रिश्चियन थे। बचपन में मैंने सुना था की जीसस के खून में वाइन होती है। मैंने खुद से कहा कि 'वाइन का मतलब शराब', चालू में शुरू से थी ही, मैंने सोचा कि ड्रिंक करने में कोई बुराई नहीं है। वाइन पीने के लिए मैंने अपना धर्म बदल लिया। हालांकि, मैं अभी भी क्रिश्चियन धर्म फॉलो करती हूं, मैं हर शनिवार को चर्च जाती हूं"।

माता-पिता को कभी नहीं पता लगने दिया

जब सुनीता आहूजा से ये पूछा गया कि क्या उनके माता-पिता को ये पता है, तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा, "उन्हें इस बारे में मैंने कभी पता ही नहीं चलने दिया"। इसी इंटरव्यू में सुनीता आहूजा ने ये भी बताया कि कपड़ों को लेकर गोविंदा और उनके बीच अक्सर लड़ाई होती थी।

govinda wife sunita ahuja

सुनीता ने बताया कि गोविंदा विरार के रहने वाले थे, तो वह हमेशा उनसे कहते थे कि उनकी मां को मेरा मिनी स्कर्ट पहनना नहीं पसंद था, जिसकी वजह से उन्होंने साड़ी पहनना शुरू किया। आपको बता दें कि गोविंदा और सुनीता की शादी को 40 साल पूरे हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें: 'मैं टॉयलेट साफ करूंगी?' Bigg Boss के ऑफर को गोविंदा की पत्नी सुनीता ने मारी लात, सलमान खान को लेकर कही ये बात