Move to Jagran APP

गूगल पर भी छा गए किशोर दा

किशोर कुमार जितने बेहतरीन गायक और अभिनेता थे, उतने ही शानदार इंसान भी थे। आज उनके जन्मदिन के खास मौके पर विश्व का सबसे बड़ा

By Edited By: Published: Mon, 04 Aug 2014 08:33 AM (IST)Updated: Mon, 04 Aug 2014 11:49 AM (IST)
गूगल पर भी छा गए किशोर दा

नई दिल्ली। किशोर कुमार जितने बेहतरीन गायक और अभिनेता थे, उतने ही शानदार इंसान भी थे। आज उनके जन्मदिन के खास मौके पर विश्व का सबसे बड़ा सर्च इंजन गूगल उनकी इन्हीं प्रतिभाओं को सलाम करता है और अपने अलग अंदाज में उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित कर रहा है।

prime article banner

मध्यप्रदेश के खंडवा शहर में 4 अगस्त 1929 को जन्म लेने वाले बॉलीवुड के इस महानायक को भी लोग आज भी भूल नहीं पाए हैं। उनके गाने आज भी लोगों की जुबान पर बसे हुए हैं। एक मध्यमवर्गीय बंगाली परिवार में जन्मे किशोर ने हिंदी सिनेमा के तीन नायकों को महानायक का दर्जा दिलाने में खास भूमिका निभाई है। एक वक्त था जब बॉलीवुड के कई महानायकों की आवाज थे किशोर दा। उनकी आवाज के जादू से देवानंद सदाबहार हीरो कहलाए और राजेश खन्ना को सुपर स्टार बनाने का श्रेय भी उन्हें ही जाता है।

कहा जाता है कि किशोर की आवाज के कारण ही अमिताभ बच्चन महानायक कहलाने लगे। 1960 में किशोर कुमार और मधुबाला ने शादी की और उन्होंने अपना नाम बदलकर इस्लामिक नाम करीम अब्दुल रख लिया था। फिल्म 'महलों के ख्वाब' में ये दोनों करीब आए थे।

किशोर कुमार यूं तो अशोक कुमार यानी दादामुनी के भाई थे, लेकिन उन्होंने अपनी मेहनत से हिंदी सिनेमा में अलग पहचान बनाई। साल 1969 में निर्माता निर्देशक शक्ति सामंत की फिल्म आराधना के जरिए किशोर गायकी के दुनिया के बेताज बादशाह बने। इस फिल्म में किशोर कुमार ने 'मेरे सपनों की रानी कब आएगी तू' और 'रूप तेरा मस्ताना' जैसे गाने गाए और फेमस हो गए। फिल्मों में उनके हास्य किरदार को लोगों ने खूब सराहा। उनकी फिल्म पड़ोसन को लोग आज भी याद करते हैं तो हंस के लोट-पोट हो जाते हैं। किशोर एक बेहतरीन गायक के साथ-साथ एक अच्छे डायरेक्टर, एक्टर, कॉमेडियन, लेखक भी थे।

पढ़ें: इस ख्‍वाहिश को पूरा नहीं कर पाए किशोर कुमार

पढ़ें: किशोर दा ने भाई अशोक कुमार के जन्‍मदिन पर कहा दुनिया को अलविदा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.