Me Too की चमक: देश के कोने कोने में हैं आलोक, विकास और साजिद, गूगल पर Rising
भारत के कई शहरों में बड़े स्तर पर गूगल ने जो सर्च डाटा निकाला उसमें उडुपी, वास्को डी गामा, रतलाम और बीकानेर जैसे शहर शामिल हैं l
रूपेशकुमार गुप्ता, मुंबईl देश भर में इन दिनों मी टू अभियान की चर्चा हैl हर कोई इस पर बात कर रहा है। सोशल मीडिया आरोपों से भरा पड़ा है। महिलाओं को समर्थन देने के लिए लोग आगे आये हैं। नामी और कम नामी लोगों के ख़िलाफ़ शिकायतें आई हैं और इस कारण गूगल बता रहा है कि मी टू अभियान इस समय भारत के कोने कोने में चमक रहा है।
तनुश्री दत्ता के नाना पाटेकर पर अभद्र व्यवहार करने के आरोप के बाद देश में शुरू हुआ मी टू अभियान गूगल के ट्रेंडिंग में इतना लोकप्रिय हुआ कि पूरे विश्व में सबसे ज्यादा चमक इसकी भारत में ही बनी हुई हैl गौरतलब है कि मी टू अभियान तराना बुर्के द्वारा 12 वर्ष पहले उनके साथ हुए लैंगिक अत्याचार के बारे में बताने से शुरू हुआ जिसके बाद यह अभियान लगातार तेजी से विश्व के कोने कोने में फैल गयाl गूगल सर्च इंजन ने 1 अक्टूबर 2017 से आज तक का डाटा खंगाला है जिसमें अमेरिका और यू के एक एक शहर में मी टू की चर्चा जोरों पर रही है l उसके बाद यह भारत के कई शहरों में बड़े स्तर पर गूगल ने जो सर्च डाटा निकाला उसमें उडुपी, वास्को डी गामा, रतलाम और बीकानेर जैसे शहर शामिल हैl ये वहां की घटनाएं नहीं वहां के सर्च बता रहे हैं।
गौरतलब है कि मी टू अभियान महिलाओं के साथ उनके जीवन में कभी भी हुए यौन दुराचार के बारे में बताना है और अगर वह चाहे तो अपना नाम गुप्त रखते हुए जिस व्यक्ति ने उनके साथ यह किया है, उनका नाम सोशल मीडिया पर या किसी अन्य प्लेटफार्म के मार्फत उजागर करती है और इसे #MeToo के नाम से लिखती है, जिसके बाद वह खबर वायरल हो जाती हैl भारत में हुए मी टू अभियान के तहत अब तक कई बड़े नाम इसकी चपेट में आ चुके हैंl इसमें निर्देशक सुभाष कपूर, फिल्मकार सुभाष घई, सिंगर कैलाश खेर, फिल्मकार विकास बहल, अभिनेता नाना पाटेकर, निर्देशक साजिद खान, सिंगर अनु मलिक, अभिनेता रजत कपूर और अभिनेता आलोकनाथ जैसे बड़े नाम शामिल हैl
यह भी पढ़ें: न्यूयॉर्क सिटी की सड़क पर ऐसा क्या हुआ, तस्वीरें देखिये