Move to Jagran APP

Google Trend 2019 Top 5 Movies : कबीर सिंह और सुपर 30 के बारे में ये सवाल हुए गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च

Google Trend 2019 Top 5 Movies पिछले एक साल में भारत में गूगल पर कबीर सिंह अवेंजर एंडगेम जोकर कैप्टन मार्वेल और सुपर 30 सबसे ज्यादा सर्च होने वाली फिल्में रही हैं।

By Vineet SharanEdited By: Published: Thu, 19 Dec 2019 10:56 AM (IST)Updated: Thu, 26 Dec 2019 05:17 PM (IST)
Google Trend 2019 Top 5 Movies : कबीर सिंह और सुपर 30 के बारे में ये सवाल हुए गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च
Google Trend 2019 Top 5 Movies : कबीर सिंह और सुपर 30 के बारे में ये सवाल हुए गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च

नई दिल्ली, जेएनएन। पिछले एक साल में भारत में गूगल पर कबीर सिंह, अवेंजर एंडगेम, जोकर, कैप्टन मार्वेल और सुपर 30 सबसे ज्यादा सर्च होने वाली फिल्में रही हैं। आइए जानते हैं कि लोगों ने इन फिल्मों के बारे में इंटरनेट पर कब, क्या और कहां सबसे अधिक सर्च किया। 

loksabha election banner

कबीर सिंह शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म कबीर सिंह 23 जून से 29 जून के बीच सबसे ज्यादा ऑनलाइन सर्च की गई। कबीर अगस्त महीने की शुरूआत तक हाई सर्च ट्रेंड में थी। सर्च क्वैरी (सवाल) की बात करें तो कबीर सिंह बेख्याली, कबीर सिंह कलेक्शन, कबीर सिंह तेरा बन जाऊंगा सबसे ज्यादा सर्च हुए। राज्यवार देखें तो अंडमान एवं निकोबार, गुजरात, दमन एवं दीव, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ में सर्च ट्रेंड में रहा। यह फिल्म 21 जून को रिलीज हुई थी।

 अवेंजर्स एंडगेम

हॉलीवुड की फिल्म अवेंजर्स एंडगेम 21 अप्रैल से 27 अप्रैल के बीच सबसे ज्यादा सर्च हुई। फिल्म के बारे में लोग मई के अंत तक सर्च करते रहे। अवेंजर्स एंडगेम 26 अप्रैल को भारत में रिलीज हुई थी। सर्च क्वैरी को देखें तो फिल्म की रि-रिलीज और हिंदी वर्जन को लेकर ज्यादा सर्च हुए। राज्यवार गूगल ट्रेंड देखें तो पुडुचेरी, तमिलनाडु, दिल्ली, उत्तराखंड और अरुणाचल प्रदेश में अवेंजर्स एंडगेम काफी सर्च हुई। 

जोकर

भारत में हॉलीवुड की फिल्म जोकर के बारे में गूगल पर 6 अक्तूबर से 12 अक्तूबर के बीच सबसे ज्यादा सर्च हुए। गांधी जयंती के दिन 2 अक्तूबर को यह फिल्म भारत में रिलीज हुई थी। सर्च क्वैरी पर नजर डालें तो जोकर कास्ट और जोकर रन टाइम सर्च हुए। वहीं केरल, तमिलनाडु और मिजोरम में यह सर्च ट्रेंड में रहा। 

कैप्टन मार्वेल

देश में हॉलीवुड फिल्म कैप्टन मार्वेल 3 मार्च से 9 मार्च के बीच सबसे ज्यादा सर्च की गई। इसके बाद 21 अप्रैल से 27 अप्रैल के बीच यह फिल्म सर्च ट्रेंड में आई क्योंकि इसी वक्त अवेंजर्स एंडगेम रिलीज हुई थी, जिसमें कैप्टन मार्वेल की मुख्य भूमिका थी। वहीं कैप्टन मार्वेल इन एंडगेम की सर्च क्वैरी ज्यादा रही। राज्य वार देखें तो तमिलनाडु, गोवा और केरल में फिल्म काफी सर्च हुई। कैप्टन मार्वेल 8 मार्च को भारत में रिलीज हुई थी।

 सुपर 30 

ऋतिक रोशन स्टारर फिल्म सुपर 30 देश में 12 जुलाई को रिलीज हुई थी। वहीं इस फिल्म का सर्च ट्रेंड 14 से 20 जुलाई के बीच सबसे ज्यादा रहा। क्वैरी को देखें तो सुपर 30 डाउनलोड के अलावा इस फिल्म का बजट सर्च हुआ। झारखंड, अरुणाचल प्रदेश और छत्तीसगढ़ में फिल्म ज्यादा सर्च हुई।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.