गुड न्यूज़! अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर की 'पृथ्वीराज' की शूटिंग के लिए बनेंगे 35 भव्य सेट!
good newwz actor Akshay Kumar इतिहासकार पृथ्वीराज चौहान को भारत का अंतिम हिंदू सम्राट कहते हैं जिन्होंने मुहम्मद घोरी के खिलाफ युद्ध लड़ा था।
नई दिल्ली, जेएनएनl पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर यशराज फिल्म की फिल्म ‘पृथ्वीराज’ में अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगीl यह फिल्म उनकी डेब्यू फिल्म भी होगी। यशराज फिल्म पहली बार पीरियड ड्रामा जॉनर में नजर आएंगेl इसके चलते निर्माता अपनी छाप छोड़ने को लेकर कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते है। फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि इस ऐतिहासिक फिल्म की शूटिंग के लिए कुल 35 भव्य सेटों का निर्माण किया जाएगा।
इस बारे में सूत्रों ने टाइम्स नाउ को बताया हैं, ‘यह फिल्म एक भव्य फिल्म होगी। अक्षय और मानुषी की शूटिंग के लिए 35 अलग-अलग सेटों का निर्माण किया जा रहा हैं, जिनमें से अधिकांश महाराष्ट्र और कुछ राजस्थान में बनाए जाएंगे। निर्माता फिल्म को एक भव्य और दिव्य फिल्म बनाना चाहते हैं और दर्शकों को फिल्म देखते समय एक शानदार अनुभूति देने का मन बना चुके हैं।'
सूत्र ने यह भी बताया कि अक्षय कुमार की फिल्म में राजाओं और साम्राज्यों की भव्यता को प्रदर्शित करने वाले कई दमदार युद्ध के सीन भी होंगे। इसके लिए करीब 35 विशाल सेटों का निर्माण किया जा रहा हैं। YRF प्रोडक्शन की फिल्म राजा पृथ्वीराज चौहान के वीर और निडर जीवन पर आधारित है। इस फिल्म में अक्षय और मानुषी छिल्लर की अहम भूमिका हैंl इतिहासकार पृथ्वीराज को भारत का अंतिम हिंदू सम्राट कहते हैं, जिन्होंने घोर के निर्दयी मुहम्मद घोरी के खिलाफ युद्ध लड़ा था। फिल्म में मानुषी छिल्लर संयोगिता की भूमिका निभाती नजर आएंगी।
खबर की पुष्टि करते हुए मानुषी ने एक बयान में कहा, ‘यश राज फिल्म्स जैसे प्रोडक्शन हाउस द्वाराउन्हें एक्ट्रेस के तौर पर चुना जाना एक बहुत बड़ा सम्मान है। मैं इस फिल्म के माध्यम से मिलने वाली सीख से पूरी तरह खुश और रोमांचित हूं। अब तक मेरा जीवन वास्तव में एक परी की कहानी जैसा रहा है। अक्षय कुमार जल्द फिल्म गुड न्यूज़ में नजर आएंगेl इस फिल्म में उनके अलावा करीना कपूर की अहम भूमिका हैंl