Move to Jagran APP

Golden Globes 2020 Winner List: फिल्म जोकर का रहा बोलबाला, प्रियंका चोपड़ा का दिखा ग्लैमरस लुक

Golden Globes 2020 ग्लोबल ग्लोब अवॉर्ड में फिल्म जोकर का बोलबाला रहा और फिल्म के एक्टर योकिन फीनिक्स को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला।

By Mohit PareekEdited By: Published: Mon, 06 Jan 2020 10:00 AM (IST)Updated: Mon, 06 Jan 2020 12:52 PM (IST)
Golden Globes 2020 Winner List: फिल्म जोकर का रहा बोलबाला, प्रियंका चोपड़ा का दिखा ग्लैमरस लुक
Golden Globes 2020 Winner List: फिल्म जोकर का रहा बोलबाला, प्रियंका चोपड़ा का दिखा ग्लैमरस लुक

नई दिल्ली, जेएनएन। सिनेमा के क्षेत्र में दिए जाने वाले दुनिया के सबसे मशहूर अवॉर्ड्स में से एक गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड की शुरुआत हो गई है। गोल्डन ग्लोब 2020 अवॉर्ड सेरेमनी अमेरिका स्थित लॉस एंजिलिस शहर के बेवर्ली हिल्टन होटल में हो रहा है और इसे ऑस्कर के बाद दूसरा सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड माना जाता है। इस साल भी भारत की किसी भी फिल्म का अवॉर्ड्स में नॉमिनेशन नहीं हुआ है।

loksabha election banner

बता दें कि अवॉर्ड्स शो में प्रियंका चोपड़ा का जलवा दिखा। दरअसल, इवेंट में प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनस के साथ शिरकत की है और अब उनकी तस्वीरें सामने आ रही हैं। तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा पिंक ड्रेस में पति निक के साथ दिख रही हैं और सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

इस दौरान कई हॉलीवुड हस्तियों ने शिरकत की। कुछ हफ्ते पहले इस साल के गोल्डन ग्लोब्स अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेशन की घोषणा कर दी गई थी और अब अवॉर्ड्स का ऐलान किया गया। इस बार अवॉर्ड्स में फिल्म 'जोकर' का बोलबाला रहा और फिल्म के एक्टर योकिन फीनिक्स को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला।

गौरतलब है कि भारत की ओर से इस साल भी गोल्डन ग्लोब एक भी नॉमिनेशन नहीं है। भारत की कोई भी फिल्म इस अवॉर्ड्स में नहीं पहुंच पा रही है। आखिरी बार 2002 में मीरा नायर की फिल्म ‘मॉनसून वेडिंग' बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज मोशन पिक्चर कैटेगरी में नॉमिनेट हुई थी। वहीं, 37 साल पहले फिल्म ‘गांधी' इस खिताब को जीतने वाली आखिरी भारतीय फिल्म थी।

Golden Globes 2020 Winner List:

- फिल्म 1917 को मिला बेस्ट मोशन पिक्चर ड्रामा अवॉर्ड। 

- Renee Zellweger को फिल्म judy के लिए मिला बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड।

- Joaquin Phoenix को फिल्म जोकर के लिए मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड।

- Once Upon a Time... in Hollywood को मिला बेस्ट मोशन पिक्टर का अवॉर्ड।

- Awkwafina को मिला बेस्ट एक्ट्रेस मोशन पिक्चर, म्यूजिकल ऑर कॉमेडी फॉर दे फेयरवेल।

- ब्रैड पिट को मिला बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर इन मोशन पिक्चर अवॉर्ड। 

- जोकर को मिला बेस्ट ऑरिजनल स्कोर अवॉर्ड। 

- Michelle Williams को मिला बेस्ट एक्ट्रेस इन लिमिटेड सीरीज का अवॉर्ड।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.