Move to Jagran APP

UAE में रिलीज़ हुई पहली बॉलीवुड फिल्म, तेलवालों के देश में सोने का खेल

करीब 80 करोड़ रूपये में बनी और 3000 स्क्रीन्स में रिलीज़ हुई गोल्ड अक्षय कुमार के फिल्मी करियर की ऐसी नौंवी फिल्म है जिसने 100 करोड़ रूपये का कलेक्शन हासिल किया।

By Rahul soniEdited By: Published: Thu, 30 Aug 2018 07:34 PM (IST)Updated: Sun, 02 Sep 2018 08:55 AM (IST)
UAE में रिलीज़ हुई पहली बॉलीवुड फिल्म, तेलवालों के देश में सोने का खेल
UAE में रिलीज़ हुई पहली बॉलीवुड फिल्म, तेलवालों के देश में सोने का खेल

मुंबई। भारतीय हॉकी के गोल्डन डेज पर बनी अक्षय कुमार और मौनी रॉय स्टारर फिल्म गोल्ड बॉलीवुड की पहली एेसी फिल्म है जो आज संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में रिलीज हो गई है।  

loksabha election banner

अक्षय कुमार ने ट्विटर के जरिए यह जानकारी साझा की है। अक्षय कुमार लिखते हैं कि, इंडिया के पहले गोल्ड मेडल की कहानी को पहली बार साउदी अरेबिया में दिखाया जाएगा। गोल्ड पहली बॉलीवुड फिल्म है जो साउदी अरेबिया में रिलीज होने जा रही है। मतलब अब तेल वालों के देश में होगा सोने का खेल। बॉक्स अॉफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है और यह फिल्म अब 100 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है। लगातार फिल्म की कमाई जारी है। 

यह भी पढ़ें: सलमान के बाद कटरीना ने किया सुनील ग्रोवर को कैमरे में कैद, देखिए वीडियो

फिल्म गोल्ड की कहानी 1948 में लंदन में हुए 14वें ओलम्पिक की कहानी से जुड़ी है, जब भारत ने स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में शिरकत थी और देश को पहला गोल्ड मेडल मिला था। इस फिल्म के माध्यम से भारतीयों द्वारा जीत हासिल करने के सपने और 1948 में हुए लंदन के 14वें ओलम्पिक खेलों में एक साथ मिलकर स्वर्ण पदक जीतने की कहानी का फिल्मांकन किया गया है। रीमा कागती के निर्देशन में स्वतंत्र भारत के पहले हॉकी ओलम्पिक गोल्ड की कहानी पर बनी फिल्म गोल्ड ने घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर तीसरे बुधवार को करीब एक करोड़ रूपये की कमाई की। अब गोल्ड का कलेक्शन 102 करोड़ 45 लाख रूपये हो गया है। माना जा रहा है कि गोल्ड 110 करोड़ रूपये के लाइफ़ टाइम कलेक्शन तक जा सकती है। अक्षय कुमार की इस फिल्म ने पहले दिन 25 करोड़ 25 लाख रूपये का कलेक्शन किया था।

यह भी पढ़ें: इम्तियाज़ की लैला को लेडी शाहरुख़ खान क्यों बनना है, ये है वजह

करीब 80 करोड़ रूपये में बनी और 3000 स्क्रीन्स में रिलीज़ हुई गोल्ड अक्षय कुमार के फिल्मी करियर की ऐसी नौंवी फिल्म है जिसने 100 करोड़ रूपये का कलेक्शन हासिल किया। फिल्म की कहानी साल 1948 में लंदन में हुए ओलम्पिक गेम्स में भारतीय हॉकी टीम के स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में हॉकी का पहला ओलम्पिक गोल्ड लाने की है। फिल्म में मौनी रॉय, कुणाल कपूर, विनीत कुमार सिंह और अमित साध भी हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.