Poonam Pandey FIR: एक्ट्रेस पूनम पांडे पर गोवा में एफआईआर दर्ज़, लगा अश्लील वीडियो शूट करने का आरोप
Poonam Pandey FIR पूनम के खिलाफ़ गोवा फॉरवर्ड पार्टी की महिला विंग ने एफआईआर दर्ज़ कराई है। वह हाल ही में गोवा से शूटिंग करके वापस मुंबई लौटी हैं। अब उन पर चपोली डैम पर अश्लील वीडियो शूट करने का आरोप लगा है।
नई दिल्ली, जेएनएन। Poonam Pandey FIR: गोवा में इस वक्त पूनम पांडे को लेकर मामला काफी गर्म है। उनके खिलाफ़ गोवा फॉरवर्ड पार्टी की महिला विंग ने एफआईआर दर्ज़ कराई है। पूनम पांडे एक बार फिर विवादों में गिरती नज़र आ रही हैं। वह हाल ही में गोवा से शूटिंग करके वापस मुंबई लौटी हैं। अब उन पर चपोली डैम पर अश्लील वीडियो शूट करने का आरोप लगा है।
न्यूज़ एजेंसी एनएनआई के मुताबिक, गोवा के कनाकोना पुलिस स्टेशन में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ़ एफआईआर दर्ज़ कराया गया है। उस व्यक्ति पर आरोप है कि उसने एक्ट्रेस पूनम पांडे का अश्लील वीडियो शूट किया है। इसके अलावा गोवा फॉरवर्ड पार्टी की महिला विंग ने चपोली डैम पर अश्लील वीडियो शूट करने के मामले में एफआईआर दर्ज़ कराई है।
Goa: FIR filed against an unknown person at Canacona PS for shooting of vulgar video featuring actress Poonam Pandey. Offence registered under IPC. Also, women's wing of Goa Forward Party filed a complaint against Pandey for shooting obscene video at Chapoli Dam— ANI (@ANI) November 4, 2020
इससे पहले कुछ दिन पहले पूनम पांडे ने गोवा में ही सैम बॉम्बे के साथ शादी भी की था। इसके कुछ दिन बाद गोवा में ही पूनम ने सैम के ख़िलाफ़ मारपीट का आरोप लगाया। पूनम को हॉस्पिटल में भी भर्ती कराया गया था। पूनम की शिकायत के बाद सैम बॉम्बे को हिरासत में लिया गया था। दोनों जब वापस मुंबई आए, तो समझौता भी हो गया। फिलहाल दोनों एक साथ रह रहे हैं।
बता दें, यह पहली बार नहीं है, जब पूनम पांडे विवादों में आई हों। इससे पहले भी उनका विवादों से गहरा नाता रहा है। वह कई बार विवादों की वज़ह से सुर्खियां बना चुकी हैं। 2011 के वर्ल्ड कप के दौरान पूनम ने एक बयान दिया था कि अगर इंडिया ये मैच जीत गई तो वो सारे कपड़े उतार देंगी। इसके अलावा वह शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पर केस किया था। उनका आरोप था, राज की कंपनी ने उनके निजी नंबर को लीक कर दिया था। इसके अलावा वह सचिन तेंदुलकर की एडिट फोटो के साथ न्यूड़ पोज दिया था। तब भी एक्ट्रेस के खिलाफ़ केस दर्ज किया गया था।