Move to Jagran APP

सोमवार दे रहा सदमे पर सदमा, Girish Karnad के बाद Crazy Mohan के निधन से शोक

Girish Karnad and Crazy Mohan pass away on Monday इससे पहले रूमा गुहा ठाकुरता और अजय देवगन के पिता वीरू देवगन का निधन भी सोमवार को ही हुआ था।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Mon, 10 Jun 2019 02:28 PM (IST)Updated: Mon, 10 Jun 2019 03:29 PM (IST)
सोमवार दे रहा सदमे पर सदमा, Girish Karnad के बाद Crazy Mohan के निधन से शोक
सोमवार दे रहा सदमे पर सदमा, Girish Karnad के बाद Crazy Mohan के निधन से शोक

मुंबई। Girish Karnad and Crazy Mohan pass away on Monday मनोरंजन और कला जगत में इन दिनों एक ऐसे इत्तेफ़ाक़ ने डेरा डाला हुआ है, जिससे कोई नहीं चाहता होगा। सोमवार फ़िल्म इंडस्ट्री के लिए मनहूस ख़बर लेकर आता है। आज (10 जून) तो दो बुरी ख़बरें आ चुकी हैं। वेटरन प्लेराइट और कलाकार गिरीश कर्नाड के बाद तमिल सिनेमा के दिग्गज नाटककार क्रेज़ी मोहन भी इस दुनिया को अलविदा कह गये। 

loksabha election banner

यह लगातार तीसरा सोमवार है, जब हफ़्ते की शुरुआत किसी जानी-मानी पर्सनैलिटी के निधन की ख़बर से हुई हो। सोमवार 10 जून की सुबह मशहूर नाटककार, अभिनेता और थिएटर पर्सनैलिटी गिरीश कर्नाड़ का 81 साल की आयु में उनके बेंगलुरु स्थित निवास स्थान पर निधन हो गया। वो काफ़ी वक़्त से बीमार चल रहे थे। गिरीश कर्नाड़ के निधन से कला और सिनेमा जगत में शोक छा गया। राष्ट्रपति और पीएम समेत राजनीति, कला और फ़िल्म जगत के लोगों ने गिरीश कर्नाड़ के निधन पर शोक जताया और श्रद्धांजलि दी।

गिरीश कर्नाड़ बहुआयामी प्रतिभा के धनी थी। साठ के दशक में नाटक लिखना शुरू किया तो सत्तर के दशक में उन्होंने एक्टिंग में डेब्यू किया। हिंदी सिनेमा में उन्हें श्याम बेनेगल और बासु चैटर्जी के साथ की गयी कला फ़िल्मों के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने दक्षिण भारत के लगभग सभी भाषाओं के सिनेमा में काम किया है। हिंदी सिनेमा के पर्दे पर वो आख़िरी बार सलमान ख़ान के साथ टाइगर ज़िंदा है में नज़र आये थे। उन्होंने रॉ चीफ का किरदार निभाया था। कर्नाटक सरकार ने गिरीश कर्नाड़ को श्रद्धांजलि देने के लिए तीन दिन का शोक घोषित किया है।

गिरीश कर्नाड़ के बाद एक और फ़िल्मी शख़्सियत के निधन की ख़बर आ गयी। तमिल सिनेमा के विख्यात नाटककार और स्क्रीप्ले राइटर क्रेज़ी मोहन के जाने से सिनेमा की दुनिया में शोक छा गया है। 67 साल के क्रेज़ी मोहन को हार्ट अटैक के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, मगर बचाया नहीं जा सका। दोपहर 2 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उनका असली नाम मोहन रंगाचारी था, मगर उनके नाटक क्रेज़ी थीव्स इन पलावक्कम के बाद उन्हें क्रेज़ी मोहन कहा जाने लगा था। उनके निधन पर सोशल मीडिया में शोक जताया जा रहा है। 

पिछले सोमवार (3 जून) की सुबह बंगाली सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री और सिंगर रूमा गुहा ठाकुरता के निधन की ख़बर ने दुखी किया था। रूमा हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकार और सिंगर किशोर कुमार की पहली पत्नी थीं। अमित कुमार, किशोर और रूमा के ही बेटे हैं। रूमा ने हिंदी सिनेमा में डेब्यू ज्वार भाटा से किया था। यह हिंदी सिनेमा के थेस्पियन दिलीप कुमार की भी पहली फ़िल्म थी। रूमा गुहा ठाकुरता को बंगाली और हिंदी सिनेमा के कई लोगों ने श्रद्धांजलि दी। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी ने भी उनके निधन पर शोक जताया था।

रूमा गुहा ठाकुरता के निधन से ठीक एक हफ़्ता पहले 27 मई को अजय देवगन के पिता वीरू देवगन का निधन हुआ था। वीरू देवगन को भी सोमवार की सुबह सांस की तकलीफ़ हुई थी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मृत्यु हो गयी थी। वीरू देवगन, हिंदी सिनेमा के जाने-माने स्टंट निर्देशक थे। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत बॉलीवुड की तमाम पर्सनैलिटीज़ ने शोक व्यक्त किया था और श्रद्धांजलि दी थी। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.