विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gauahar Khan ने डिलीवरी के 10 दिन बाद घटाया 10 किलो वजन, फ्लॉन्ट किया फिगर

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Published: Thu, 25 May 2023 08:49 AM (GMT+05:30)

Gauahar Khan Transformation गौहर ने अपनी नई फोटो शेयर की है जिसमे वह डिलीवरी के बाद अपने पुराने फिगर में ...और पढ़ें

Gauhar Khan Transformation Photo Credit actress Instagram
Gauhar Khan Transformation Photo Credit actress Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। Gauahar Khan Transformation Post: बॉलीवुड एक्ट्रेस गौहर खान (Gauahar Khan) ने 10 मई को बेटे को जन्म दिया था। मां बनने बाद एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है। अक्सर अपनी तस्वीरे और वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा करती रहती है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। गौहर ने अपनी नई फोटो शेयर की है, जिसमे वह डिलीवरी के बाद अपने पुराने फिगर में नजर आ रही है।

डिलीवरी के बाद गौहर ने घटना वजन

प्रेग्नेंसी के वक्त टीवी गौहर खान का वजन काफी बढ़ गया था लेकिन, अब फिर से एक्ट्रेस अपने पुराने वाले फिगर में आ गई है। इस फोटो में गौहर खान का शानदार ट्रांसफॉर्मेशन नजर आ रहा है। यह तस्वीर शेयर कर एक्ट्रेस ने सभी को हैरान कर दिया है। इस तस्वीर में गौहर खान क्रीम कलर का नाइट सूट पहने नजर आ रही हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Gauahar Khan (@gauaharkhan)

10 दिन में घटाया 10 किलो

गौहर खान ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर शेयर करते हुए इस बात का खुलासा भी किया है कि उन्होंने महज 10 दिन में 10 किलो वजन घटाया है। इस मिरर सेल्फी को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, "डिलीवरी के बाद 10 दिन में 10 किलो वजन घटा लिया है। अल्हम्दुलिल्लाह। अभी 6 किलो वजन और घटाना है। हैशटैग न्यू मॉम लाइफ।"

10 मई को बनी थी मां

गौहर खान और जैद दरबार की लव स्टोरी की बात करें तो जैद ने पहली बार गौहर खान शॉपिंग करते हुए देखा था। पहली नजर में ही जैद ने एक्ट्रेस पर दिल हार बैठे थे। हालांकि गौहर ने जैद पर बिल्कुल ध्यान नहीं दिया और शॉपिंग के बाद घर चली गईं। इसके बाद जैद ने गौहर को इंस्टाग्राम पर मैसेज किया और दोनों की बातें शुरू हो गईं। धीरे-धीरे दोस्ती हुई और वह प्यार में बदल गई। इसके बाद दोनों ने 25 दिसंबर साल 2020 में शादी की।