विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gauahar Khan ने बेटे को दिया जन्म, मां बनने के बाद एक्ट्रेस ने शेयर किया पहला पोस्ट

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Published: Thu, 11 May 2023 08:37 PM (IST)

Gauahar Khan Baby Boy गौहर खान (Gauahar Khan) और जैद दरबार (Zaid Darbar) माता-पिता बन गए हैं। गौहर ने बुधवार ...और पढ़ें

Gauahar Khan Baby, Gauahar Khan, Zaid Darbar, Photo Credit Instagram
Gauahar Khan Baby, Gauahar Khan, Zaid Darbar, Photo Credit Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। Gauahar Khan Baby Boy: बॉलीवुड एक्ट्रेस गौहर खान (Gauahar Khan) और जैद दरबार (Zaid Darbar) माता-पिता बन गए हैं। गौहर ने बुधवार 10 मई को बेटे को जन्म दिया। इस खबर के बाद फैंस बेहद उत्साहित हैं। खान परिवार में बधाईयों का तांता लग गया है।

इसके अलावा तमाम सिनेमा हस्तियां भी इस कपल को पेरेंट्स बनने पर बधाई दे रही हैं। बता दें गौहर ने खुद सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस के साथ यह गुड न्यूज शेयर की है। इस पर फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड सितारे भी जमकर कमेंट कर रहे हैं और नन्हे राजकुमार को आशीर्वाद दे रहे हैं।

मां बनीं एक्ट्रेस गौहर खान

गौहर खान का नाम लंबे से प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में थी। ऐसे में 10 मई को उन्होंने मुंबई के एक अस्पताल में बेटे को जन्म दिया। एक्च्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर कर लिखा, यह एक लड़का है, सही मायने में 10 मई 2023 को हमें खुशियों को असली एहसास हुआ है। हमारा धन्य बेटा सभी को उनके प्यार और दुआओं के लिए धन्यवाद देता है। नए माता-पिता बनने को लेकर जैद और गौहर खुशी में काफी खिलखिला रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Gauahar Khan (@gauaharkhan)

अनुष्का समेत इन सितारों ने दी बधाई

एक्ट्रेस की इस पोस्ट पर अनुष्का शर्मा, अनिता हस्सनंदनी, विक्रांत मैसी, किश्वर मर्चेंट, डब्यू रतलानी, युवीका चौधरी समेत कई सेलेब्स ने उन्हें बधाई दी है।

लॉकडाउन में शुरू हुई थी लव स्टोरी

गौहर खान और जैद दरबार की लव स्टोरी की बात करें तो जैद ने पहली बार गौहर खान सुपरमार्केट में शॉपिंग करते हुए देखा था। पहली नजर में ही जैद ने उन्हें दिल दे दिया था। हालांकि गौहर ने जैद पर बिल्कुल ध्यान नहीं दिया और शॉपिंग के बाद घर चली गईं। इसके बाद जैद ने गौहर को इंस्टाग्राम पर मैसेज किया और दोनों की बातें शुरू हो गईं। धीरे-धीरे दोस्ती हुई और वह प्यार में बदल गई।

View this post on Instagram

A post shared by Gauahar Khan (@gauaharkhan)

2020 में रचाई शादी

इसके बाद दोनों ने दिसंबर 2020 में शादी की। गौहर और जैद की उम्र में 12 साल का फासला है, लेकिन वो कहते हैं ना कि प्यार उम्र और मजहब नहीं देखता, बस हो जाता है। एक्ट्रेस के पति जैद एक कोरियोग्राफर हैं। यह म्यूजिक डायरेक्टर इस्माइल दरबार के बेटे हैं।