Gangubai Kathiawadi: आलिया भट्ट की 'गंगूबाई काठियावाड़ी' का फर्स्ट लुक टीज़र रिलीज
Gangubai Kathiawadi Logo संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी फर्स्ट लुक टीज़र आजर रिलीज़ कर दिया गया है। फिल्म का फर्स्ट लुक कल यानी बुधवार को रिलीज़ किया जाएगा।
नई दिल्ली, जेएनएन। संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' फर्स्ट लुक टीज़र आजर रिलीज़ कर दिया गया है। फिल्म का फर्स्ट लुक कल यानी बुधवार को रिलीज़ किया जाएगा। टीज़र में अभी सिर्फ फिल्म नाम दिखाया गया है। साथ ही ये जानकारी दी गई है कि फिल्म का फर्स्ट लुक कल रिलीज़ किया जाएगा। भंसाली की अपकमिंग फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' लंबे वक्त से चर्चा में है। इस फिल्म में आलिया भट्ट लीड रोल में नजर आने वाली हैं। खबरों की मानें तो आलिया इसमें गैंगस्टर का किरदार निभाएंगी।
आलिया पहली बार किसी भी फिल्म में ऐसा रोल करने जा रही हैं। इससे पहले आलिया ने रणवीर सिंह के साथ फिल्म गली ब्वॉय में थोड़ा एग्रेसिव रोल निभाया था। उस फिल्म में वो रणवीर की गर्लफ्रेंड बनीं थी चो उन्हें लेकर काफी पज़ेसिव और एग्रेसिव भी होती है। लेकिन आलिया इस फिल्म में जो किरदार निभाने जा रही हैं वो उनके करियर का टर्निंग प्वॉइंट साबित हो सकता है। क्योंकि एक हीरोइन के लिए गैंगस्टर का रोल निभाना काफी चुनौतीपूर्ण किरदार होगा।इसके अलावा आलिया पहली बार किसी फिल्म में संजय लीला भंसाली के साथ काम कर रही हैं।
Are you ready?... Sanjay Leela Bhansali to unveil first look of his new film #GangubaiKathiawadi tomorrow... Stars #AliaBhatt in title role... 11 Sept 2020 release. pic.twitter.com/qMbBGwC6iG— taran adarsh (@taran_adarsh) January 14, 2020
आलिया ने भी अपने इंस्टाग्राम पर फर्स्ट लुक का टीजर शेयर किया है।
आपको बता दें कि संजय लीला भंसाली फिल्म 'पद्मावत' के बाद फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' बना रहे हैं। वहीं अगर आलिया के वर्कफ्रंट की बात करें तो आखिरी बार वह करण जौहर की मल्टीस्टारर फिल्म 'कलंक' में नजर आई थीं। हालांकि वो फिल्म पर्दे पर बुरी तरह फ्लॉप रही थी। 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की बात करें तो गंगूबाई मुंबई के इतिहास में सबसे ज्यादा याद की जाने वाली महिलाओं में से एक हैं। उन्हें कम उम्र में ही वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर किया गया। बाद में कई कुख्यात अपराधी उनके ग्राहक बन गए।
The wait ends and the excitement begins now ♥️🙏🏻 Get ready to dive into her world, first look out tomorrow. #GangubaiKathiawadi, in cinemas, 11 September 2020!@aliaa08 #SanjayLeelaBhansali @prerna982 @jayantilalgada @PenMovies pic.twitter.com/y8QAaJo5Sc— BhansaliProductions (@bhansali_produc) January 14, 2020