Ganesh Chaturthi 2021: शिल्पा शेट्टी ने दुखों के बीच मुस्कुराते हुए किया भगवान गणेश का स्वागत, तस्वीरें हुईं वायरल
Ganesh Chaturthi 2021 शिल्पा शेट्टी पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद से अपने सामान्य जीवन में लौटने में सफल रही है। वह एक डांस रियलिटी शो के सेट पर बतौर जज भी नजर आई हैं। राज कुंद्रा को 19 जुलाई को गिरफ्तार किया गया थाl
नई दिल्ली, जेएनएनl एडल्ट फिल्म बनाने के मामले में गिरफ्तार हुए पति राज कुंद्रा की की पत्नी और अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी हर वर्ष की तरह इस बार भी अपने घर पर भगवान गणेश की मूर्ति लाती नजर आईं। गणेश चतुर्थी से पहले दुखों से घिरी शिल्पा शेट्टी ने एक मुस्कान के साथ गणपति बप्पा का स्वागत करते नजर आई। जब शिल्पा गणेश भगवान की मूर्ति को घर ले जा रही थीं, तब वह पपराजी के लिए एक हैप्पी पोज देते हुए नजर आई। भगवान गणेश का उत्साहपूर्वक स्वागत करते हुए वह पूरी तरह से अपने में मग्न नजर आईl
इस बीच शिल्पा शेट्टी अपने पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद से अपने सामान्य जीवन में लौटने में सफल रही है। वह एक डांस रियलिटी शो के सेट पर बतौर जज भी नजर आई हैं। राज कुंद्रा को 19 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था क्योंकि उन्हें एडल्ट फिल्म बनाने के मामले में 'प्रमुख साजिशकर्ता' के रूप में चिन्हित किया गया था। राज की गिरफ्तारी के बाद शिल्पा शेट्टी ने परिवार की ओर से एक बयान जारी कर अपनी चुप्पी तोड़ी थी।
शिल्पा शेट्टी ने लिखा था, 'हां! पिछले कुछ दिन चुनौतीपूर्ण रहे हैं। कई तरह की अफवाहें और आरोप लगे हैं। मीडिया और कुछ शुभचिंतकों द्वारा मुझपर बहुत सारे गलत आरोप लगाए गए है। बहुत सारी ट्रोलिंग और प्रश्न किए गए हैl इस दौरान मेरे परिवार को भी निशाना बनाया गया है। मैंने अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है और इस मामले पर ऐसा करने से बचती रहूंगी क्योंकि मामला विचाराधीन है, इसलिए कृपया मेरी ओर से झूठे कोट देना बंद करें। एक सेलिब्रिटी के रूप में मैं बस इतना कहूंगी, मुझे मुंबई पुलिस और न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। एक परिवार के रूप में हम अपने सभी कानूनी उपायों का सहारा ले रहे हैं।'
शिल्पा शेट्टी को आखिरी बार फिल्म 'हंगामा 2' में परेश रावल के साथ देखा गया था। वह अगली बार 'निकम्मा' में नजर आएंगी।