विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 20, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Raj Kundra के सपोर्ट में आईं गहना वशिष्ठ, बोलीं- ‘वो नॉर्मल वीडियोज़ हैं जैसे एकता कपूर ‘गंदी बात’ बनाती हैं’

By Nazneen AhmedEdited By:
Published: Tue, 20 Jul 2021 04:50 PM (GMT+05:30)Updated: Tue, 20 Jul 2021 05:43 PM (GMT+05:30)

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को सोमवार को मुंबई क्राइम ब्रांच ने अरेस्ट किया है। राज पर ...और पढ़ें

Photo credit - gehana_vasisth and Raj Kundra Instagram
Photo credit - gehana_vasisth and Raj Kundra Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को सोमवार को मुंबई क्राइम ब्रांच ने अरेस्ट किया है। राज पर अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें एप्स पर अपलोड करने का आरोप लगा है। गिरफ्तारी के बाद आज कोर्ट में राज की पेशी की गई, जिसके बाद उन्हें 23 जुलाई तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है। राज की गिरफ्तारी की खबर ने सोशल मीडिया से लेकर फिल्म इंडस्ट्री तक में हलचल मचा दी है।

सोशल मीडिया पर तमाम तरह के रिएक्शन सामने आ रहे हैं, जिनमें लोग राज के खिलाफ अपना गुस्सा ज़ाहिर कर रहे हैं और उनका मज़ाक उड़ा रहे हैं। इसी बीच गंदी बात एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो राज का समर्थन कर रही हैं। गहना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें राज का पक्ष रखती हुई दिख रही हैं और बता रही हैं कि वो वीडियो अश्लील वीडियो नहीं हैं।

वीडियो में गहना कहती हैं, ‘मुझे राज के अरेस्ट के बारे में पता चला, मैं सिर्फ यह कहना चाहूगीं कि कोई भी पोर्न नहीं बना रहा है, कोई गंदे वीडियो नहीं बना रहा। नॉर्मल वीडियो थे, जैसे एकता कपूर 'गंदी बात' बनाती हैं और ‘पार्च्ड’ न जाने कितनी फिल्में हैं। इन सारी सीरीज़ में उनसे कम बोल्डनेस है'।

'मेरी आप लोगों से रिक्वेस्ट है कि वीडियो देखे बिना जज न करें, पहले वीडियो देख लें, क्योंकि उनमे से कोई भी ऐसा वीडियो नहीं है, जो अश्लीलता की कैटेगरी में आता है। सभी 18 साल से ऊपर के लोगों को अश्लील और इरॉटिका वीडियो में फर्क समझ आता है सिर्फ कवर देखकर ये डिसाइड न करें कि वो अश्लील वीडियो है। बाकी मुझे मुंबई पुलिस पर भरोसा है, वो गलत नहीं करेगी। चीजों को गलत न दिखाया जाए, जो सच है, वो दिखाया जाए। वो सिर्फ नॉर्मल बोल्ड वीडियो हैं, जो कि बहुत लोग बनाते आ रहे हैं और बनाते हैं। मेरी सभी से गुजारिश है कि इरॉटिका को पोर्न से मिक्स न किया जाए’।

 

 

 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Journalist Siraj Noorani (@sirajnooraniofficial)

आपको बता दें कि राज कुंद्रा को उसी केस में अरेस्ट किया गया है, जिसमें गहना वशिष्ठ की भी गिरफ़्तारी हुई थी और उन्हें 5 महीने जेल में भी रहना पड़ा था। हालांकि, गहना ज़मानत पर बाहर आ गई हैं।