Priyanka Chopra Jonas की जेठानी Sophie Turner कभी हुई थी मानसिक बीमारी का शिकार
Game of thrones Actress Sophie Turner ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई राज खोले हैं। सोफी Joe Jonas की पत्नी हैं और Priyanka Chopra jonas की जेठानी हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। सुपरहिट टीवी सीरीज Game of thrones गेम ऑफ थ्रोन्स की एक्ट्रेस और Priyanka chopra jonas प्रियंका चोपड़ा जोनस की जेठानी Sophie Turner सोफी टर्नर ने हाल ही में अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी कई बातों को साझा किया है। उन्होंने कहा है कि, एक समय वे मानसिक रूप से बीमार थीं।
जी हां, सोफी की यह बात सुनकर आपको हैरानी हो सकती है। लेकिन यह बात खुद सोफी टर्नर ने स्वीकारी है। सोफी ने अपनी जिंदगी से जुड़े कई राज खोले हैं। एक इंटरव्यू में सोफी ने बताया कि जब पहली बार वह अपने पति Joe Jonas जो जोनस से मिली थीं उस समय उनकी उम्र महज 20 साल थी। उस दौरान वह अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर से गुजर रही थीं। सोफी ने बताया है कि, वो उस समय मानसिक रूप से बीमार थीं। सोफी आगे बताया कि, बीमार की हालत में देखने के बाद जो जोनस ने उनसे कहा था कि मैं तब तक तुम्हारे साथ नहीं रह सकता, जब तक तुम खुद से प्यार नहीं करोगी। खुद से ज्यादा प्यार मुझे करते देख मैं तुम्हें नहीं देख सकता।
सोफी ने इसके साथ कई राज खोले हैं। सोफी ने यह भी बताया कि, उनके बारे में लोगों का ज्यादा छानबीन करना और उन्हें क्रिटिसाइज करना बहुत बड़ी वजह थी उनके बिखरने की। इस कारण वो बहुत ज्यादा डिप्रेस रहने लगी थी। सोफी ने यहां तक कि यह कहा कि, वह सुसाइड करने के बारे में भी सोचने लगी थी। लेकिन इसके बाद 19 साल की उम्र में उन्होंने थेरेपी लेनी शुरू की और इसके बाद ही उनकी जिंदगी में सुधार आया था।
सोफी ने यह भी बताया कि, 17-18 साल की उम्र में मेरी स्किन में बदलाव आने लगे थे, जिस पर लोग कमेंट करने लगे थे। इस कारण मेरा एक साल तक पीरियड्स रुका रहा था। उस समय मैंने थेरेपी लेने के बारे में सोचा।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप