Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mika Singh के बाद लपेटे में Diljit Dosanjh, 'पाकिस्तानी निमंत्रण' स्वीकारने पर वीजा कैंसल करने की मांग

    By Mohit PareekEdited By:
    Updated: Wed, 11 Sep 2019 11:55 AM (IST)

    Diljit Dosanjh US Visa Controversy दिलजीत दोसांझ को पाकिस्तानी नेशनल के निमंत्रण को स्वीकार करना भारी पड़ गया है। अब FWICE उनके अमेरिका वीजा को कैंसर ...और पढ़ें

    Hero Image
    Mika Singh के बाद लपेटे में Diljit Dosanjh, 'पाकिस्तानी निमंत्रण' स्वीकारने पर वीजा कैंसल करने की मांग

    नई दिल्ली, जेएनएन। पंजाबी सिंगर मीका सिंह के बाद अब सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉईज के निशाने पर आ गए हैं। दरअसल, फेडरेशन ने विदेश मंत्रालय को पत्र लिखकर अभिनेता दिलजीत दोसांझ का अमेरिका जाने का वीजा रद्द करने की मांग की है। बताया जा रहा है कि दिलजीत दोसांझ ने 21 सितंबर को अमेरिका में होने वाले एक शो के लिए पाकिस्तान नेशनल रेहान सिद्दीकी का निमंत्रण स्वीकार किया था। इसका विरोध करते हुए फेडरेशन ने यह मांग की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इससे पहले सिंगर मीका सिंह पर पाकिस्तान में परफॉर्म करने की वजह से बैन लगा दिया गया था और उनके साथ काम करने वाले कलाकार पर भी बैन लगाने के लिए कहा गया था। हालांकि, मीका सिंह ने इसके लिए माफी भी मांगी थी। साथ ही खबरें आई थीं कि सलमान खान अमेरिका में मीका सिंह के साथ शो करने वाले हैं, जिसके बाद सलमान की इवेंट टीम की ओर से इस बात से इंकार कर दिया गया था।

    वहीं दिलजीत दोसांझ के मामले में सिंगर पाकिस्तान में परफॉर्म करने नहीं जा रहे हैं, लेकिन पाकिस्तान नेशनल रेहान सिद्दीकी के निमंत्रण स्वीकार करने की वजह वीजा रद्द की मांग की जा रही है। फेडरेशन ने मंत्रालय को दिए गए पत्र में लिखा है, 'हमें पता चला है कि सिंगर और एक्टर ने रेहान सिद्दीकी निमंत्रण स्वीकार किया है। दोनों देशों के बीच तल्खी भरे रिश्तों के बीच सिंगर का पाकिस्तान लोगों के लिए परफॉर्म करना गलत उदाहरण पेश करता है। इसलिए आपसे निवेदन हैं कि आप सिंगर का वीजा कैंसल कर दें।'

    बता दें कि पहले मीका सिंह को फेडरेशन के बैन लगाने से काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। दरअसल उनका वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद उनकी काफी आलोचना हुई थी। बताया जाता है कि उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के किसी रिश्तेदार की शादी में परफॉर्म किया था। दूसरी ओर पाकिस्तान ने इसी बीच भारतीय फिल्मों के प्रदर्शन पर भी रोक लगा दी थी।