Move to Jagran APP

'नाम में क्या रखा है', बर्थडे बॉय ए आर रहमान से लेकर राज कपूर और रणवीर सिंह तक सबने ही बदला है

कमल हासन का नाम था अलवारपेट्टइ अन्दावर, कुमार गौरव थे मनोज तुली और नाना पाटेकर थे विश्वनाथ पाटेकर। अब बताइये "नाम में क्या रखा है?"

By Shikha SharmaEdited By: Published: Fri, 04 Aug 2017 06:55 PM (IST)Updated: Sat, 06 Jan 2018 01:20 PM (IST)
'नाम में क्या रखा है', बर्थडे बॉय ए आर रहमान से लेकर राज कपूर और रणवीर सिंह तक सबने ही बदला है
'नाम में क्या रखा है', बर्थडे बॉय ए आर रहमान से लेकर राज कपूर और रणवीर सिंह तक सबने ही बदला है

मुंबई। शेक्सपियर ने कहा था, 'नाम में क्या रखा है' और लगता है उनकी इस बात को हमारे बॉलीवुड सेलेब्स ने बहुत गंभीरता से लिया है। इन्होनें तो अपना असली नाम ही बदल दिया है। जी हां, ऐसे कई सेलेब्स हैं जिन्होनें अपने असली नाम को हमेशा से पर्दे में रखा। इसमें शामिल हैं आज अपना जन्मदिन मनाने वाले संगीत की दुनिया के महानायक ए आर रहमान भी।

loksabha election banner

अपने सुर और ताल पर सबको नचाने वाले ए आर रहमान के नाम के पीछे भी कहानी है। पहले तो आपको बता दें कि इनका पूरा नाम अल्लाह राखा रहमान है और इससे पहले उनका नाम दिलीप कुमार था। इन्होनें जन्म तो लिया था तमिल परिवार में मगर 1989 में उनके परिवार वालों ने इस्लाम धर्म अपना लिया और इस वजह से दिलीप कुमार बन गए ए आर रहमान।

यह भी पढ़ें: ऐसा डायरेक्टर जो शाह रुख़ ख़ान को भी बना दे 'ज़ीरो'... 2018 में एक नहीं पूरे 6 हैं!

आप यह जानकार चौंक जाएंगे कि इस लिस्ट में राज कपूर से लेकर रणवीर सिंह भी शामिल हैं। लेकिन पर्दा तो पर्दा है, एक ना एक एक दिन उठ ही जाता है। अक्षय कुमार का नाम राजीव भाटिया था, सलमान ख़ान का नाम अब्दुल रशीद सलीम, दिलीप कुमार का नाम युसुफ़ ख़ान था...यह सब आप जानते हैं लेकिन हमारी इस स्पेशल रिपोर्ट में आप पढ़ेंगे ऐसे और भी कई सेलेब्स के नाम जिनके असली नाम कुछ और हैं। जैसे, मशहूर डायरेक्टर, एक्टर और प्रोड्यूसर गुरु दत्त, क्या आप जानते हैं कि इनका नाम बचपन में वसंत कुमार शिवशंकर पादुकोण था मगर, एक एक्सीडेंट के बाद उनके परिवार ने यह मान लिया कि उनका नाम उनके लिए शुभ नहीं है इसलिए वो बन गए गुरु दत्त। रणबीर कपूर को तो आप जानते ही हैं मगर उनके दादाजी का नाम भी रणबीर राज कपूर था, जी हां हम बात कर रहे हैं राज कपूर की जिनका असली नाम रणबीर राज कपूर था। जैकी श्रॉफ का नाम भी बदला जा चुका है और इनके नाम को बदलने के पीछे हाथ है सुभाष घई का जिन्होंनें इन्हें जयकिशन काकुभाई श्रॉफ से जैकी श्रॉफ बनाया।

यह भी पढ़ें: पुण्यतिथि: कभी ट्रेन ड्राइवर बनना चाहता था यह दिग्गज अभिनेता, जानें ओम पुरी से जुड़ी 10 ख़ास बातें

किशोर कुमार का असली नाम भी हर कोई नहीं जानता। फ़िल्मी दुनिया में आने से पहले किशोर को लोग आभास कुमार गांगुली के नाम से जानते थें। लाखों लड़कियों के सपनों के राजकुमार रहे राजेश खन्ना का असली नाम जतिन खन्ना था। डिस्को डांसर कौन? मिथुन चक्रवर्ती! पर यह तो इनका स्टेज नेम है मिथुन का असली नाम है गौरंग चक्रवर्ती। थलाईवा रजिनीकांत का असली नाम छत्रपति शिवाजी महाराज पर रखा गया था- शिवाजी राव गायकवाड़। 

बॉलीवुड की एवरग्रीन हिरोइन्स में से एक रेखा का असली नाम जानकार तो आप चौंक जाएंगे। 1966 में तेलगु फ़िल्म 'रंगुला रत्नम' में रेखा ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया था और उस समय उनका नाम था भानुरेखा गणेशन। हाल ही में फ़िल्म 'मॉम' में अपने अभिनय से सबको प्रभावित करने वालीं श्री देवी का असली नाम है श्री अम्मा यंगर अय्यप्पन, क्योंकि यह बहुत लम्बा नाम था इसलिए इन्होनें अपने नाम को छोटा कर दिया। नाम बदलने की अभिनेत्रियों की लिस्ट में शिल्पा शेट्टी भी शामिल हैं, इनका असली नाम अश्विनी शेट्टी था। 

बॉलीवुड के हैंडसम हीरो जॉन अब्राहम का नाम भी उनका असली नाम नहीं है, जॉन पहले फ़रहान अब्राहम थे। सबके दिलों की धड़कन रितिक रोशन पहले अपने नाम के आगे रोशन नहीं नागरथ लगाते थे। दरअसल, रितिक के दादाजी का नाम रोशनलाल नागरथ था जो मशहूर म्युज़िक कम्पोज़र थे और रोशन के नाम से फ़ेमस थे।, फिर उनके बेटे और रितिक के पिता राकेश ने अपने नाम के आगे रोशन लगाना शुरू किया, तो लाज़मी सी बात है कि इसी वजह से रितिक भी रितिक नागरथ से रितिक रोशन बन गए।

यह भी पढ़ें: नीरज से पहले गीतों में सब-कुछ था पर प्यार नहीं था, 92 के हुए गीतकार गोपाल दास ‘नीरज’

इस नाम बदलने की लिस्ट में सैफ़ अली ख़ान भी मौजूद हैं जिनका असली नाम है साजिद अली ख़ान। रणवीर सिंह का नाम जानते हैं? रणवीर सिंह भवनानी! और जब रणवीर फ़िल्मों में कदम रख रहे थे तब उन्हें लगा कि यह नाम हीरो बनने के लिए बहुत लम्बा है। कमल हासन का नाम था अलवारपेट्टइ अन्दावर, कुमार गौरव थे मनोज तुली और नाना पाटेकर थे विश्वनाथ पाटेकर। अब बताइये "नाम में क्या रखा है?"


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.