Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Nitin Desai Death: नितिन देसाई से सुशांत सिंह राजपूत तक, इन सेलिब्रिटीज के आकस्मिक निधन से फैंस को लगा था सदमा

    By Jagran NewsEdited By: Jagran News Network
    Updated: Wed, 02 Aug 2023 02:05 PM (IST)

    Nitin Desai Death लगान हम दिल दे चुके सनम देवदास जोधा अकबर जैसी तमाम हिट फिल्मों के सेट डिजाइन करने वाले आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई का बुधवार सुबह निधन हो गया। नितिन देसाई ने हिंदी सिनेमा के कई बड़े डायरेक्टर्स की फिल्मों के सेट डिजाइन किये थे। बॉलीवुड के अन्य अभिनेताओं के आकस्मिक निधन के बारे में जानने के लिए पढ़िए ये खबर।

    Hero Image
    Nitin Desai passes away at his studio. Photo- Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। Nitin Desai Passes Away: हिंदी सिनेमा से एक दुखभरी खबर सामने आई है। 'लगान', 'देवदास' और 'जोधा अकबर' के आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने एनडी स्टूडियो में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। सूत्रों के मुताबिक, आर्ट डायरेक्टर की मौत का कारण आर्थिक तंगी बताया जा रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उनकी आत्महत्या की खबर से पूरी इंडस्ट्री में सन्नाटा पसर गया है। वहीं, मूवी फैंस भी शोक में नजर आए। आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने इंडस्ट्री की कई बड़ी फिल्मों के सेट डिजाइन किए हैं। उनके आकस्मिक निधन ने ऐसे सेलिब्रिटीज की याद दिला दी है, जिनके जाने से इंडस्ट्री क बड़ा सदमा लगा।

    सतीश कौशिक

    66 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से बॉलीवुड सुपरस्टार सतीश कौशिक का निधन हुआ था। खबरें ये भी थी कि उन्हें कोई जहरीला पदार्थ खिलाया/पिलाया गया होगा। सतीश के निधन के बाद मुंबई पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से लेकर मैनेजर का बयान दर्ज करवाने तक जांच की थी। 9 मार्च 2023 के दिन सतीश ने हर किसी को अलविदा कह दिया था।

    Photo- Mid day

    राजू श्रीवास्तव

    कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का 21 सितंबर 2022 को 58 साल की उम्र में निधन हो गया था। 41 दिन तक राजू दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती थे. कॉमेडियन के ठीक होने की सभी को उम्मीद थी लेकिन अचानक उन्होंने सभी को अलविदा कह दिया था।

    Photo- Mid day 

    श्रीदेवी

    24 फरवरी 2018 का दिन भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक काले दिन के रूप में दर्ज किया जाएगा। अभिनेत्री श्रीदेवी ने 24 फरवरी की रात को अंतिम सांस ली थी। उनके पति बोनी कपूर ने उन्हें दुबई में बाथटब में बेहोश पाया था। पोस्टमार्टम से पता चला था कि मौत "दुर्घटनावश डूबने" के कारण हुई थी।

    हालांकि, उस शाम को वास्तव में हुआ क्या था यह हमेशा के लिए एक रहस्य बना रहेगा। कुछ जांच के बाद, श्रीदेवी का पार्थिव शरीर 27 फरवरी को दुबई से मुंबई लाया गया और 28 फरवरी को अंतिम संस्कार किया गया।

    Photo- Mid day 

    सुशांत सिंह राजपूत

    सुशांत सिंह राजपूत 14 जून, 2020 को मुंबई में अपने आवास पर मृत पाए गए थे। उन्होंने धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी, केदारनाथ और छिछोरे जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में रोल निहकार दर्शकों का दिल जीता था। उनकी आखिरी फिल्म दिल बेचारा (2020) में उनके निधन के बाद हॉटस्टार पर रिलीज हुई थी।

    सुशांत की मौत के बाद मुंबई पुलिस ने जांच भी शुरू की। 19 अगस्त 2020 को सुप्रीम कोर्ट ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को जांच करने की अनुमति दी। सुशांत के निधन के बाद हर कोई हैरान परेशान नजर आया। आज भी सुशांत के चाहने वाले उनको बेहद याद करते हैं, वहीं सुशांत की बहन अक्सर एक्टर की याद में पोस्ट शेयर करती रहती हैं।

    Photo- Mid day 

    सिद्धार्थ शुक्ला

    2 सितंबर, 2021 को दिल का दौरा पड़ने के बाद सिद्धार्थ शुक्ला को मुंबई के कूपर अस्पताल ले जाया गया। मौत से एक दिन पहले की रात में उन्हें बेचैनी महसूस हुई थी और उन्होंने सोने से पहले कुछ दवाएं ली थीं।

    हालांकि, वह सुबह नहीं उठ पाए। दिवंगत अभिनेता का अंतिम संस्कार 3 सितंबर, 2021 को ओशिवारा में किया गया था। सिद्धार्थ शुक्ला की आखिरी झलक पाने के लिए उनके कई प्रशंसकों ने भीड़ से सड़कों को ब्लॉक कर दिया था।

    Photo- Screenshot/Instagram 

    केके

    केके इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर सिंगर्स में से एक थे। उन्होंने हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और बंगाली समेत कई भाषाओं में सुपरहिट गाने गाए हैं। केके को 31 मई 2022 के दिन कथित तौर पर दिल का दौरा पड़ा था।

    एक कॉन्सर्ट के बाद सिंगर बेहोश हो गए थे और उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। एक सोर्स ने बताया था कि- उन्हें रात 10 बजे के आसपास कोलकाता के सीएमआरआई अस्पताल में "मृत लाया गया"।

    Photo- Mid day 

    प्रत्युषा बनर्जी

    बालिका वधू फेम प्रत्युषा बनर्जी ने आत्महत्या की थी। 24 अप्रैल 2016 को, 24 साल की प्रत्युषा को मुंबई में उनके ओशिवारा अपार्टमेंट में लटका हुआ पाया गया था। बनर्जी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में प्रेग्नेंसी का संकेत दिया गया था। कथित तौर पर अभिनेत्री मां बनकर घर बसाना चाहती थी।

    Photo- Mid day 

    जिया खान

    जिया खान 3 जून 2013 को मुंबई के जुहू स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत पाई गईं थीं। बताया जाता है कि उन्होंने छत के पंखे से लटककर फांसी लगा ली थी। अपनी मृत्यु से पहले, अभिनेत्री अभिनेता सूरज पंचोली के साथ रिश्ते में थी। अभिनेत्री की बहन को कथित तौर पर उनके प्रेमी सूरज पंचोली से सम्बंधित छह पेज का सुसाइड नोट मिला था। बता दें, जुलाई 2014 में बॉम्बे हाई कोर्ट ने सीबीआई को मामले की जांच करने का आदेश दिया था। जिया का अचानक सुसाइड करना आज भी एक रहस्य बना हुआ है।

    Photo- Mid day

    दिव्या भारती

    दिव्या भारती बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक रही हैं। 5 अप्रैल, 1993 के दिन उनकी बालकनी से गिरकर मौत हो गई थी, जिसके बाद अभिनेत्री को कूपर अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया था। उनकी मौत का कारण सिर में गंभीर चोट बताया गया था। मौत के वक्त दिव्या भारती 19 साल की थीं। 

    Photo- Mid day

    दिव्या भारती ने अपने छोटे से करियर में 20 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। उन्होंने 1990 में तेलुगु फिल्म बोब्बिली राजा से डेब्यू किया था। बता दें, दिव्या भारती ने विश्वात्मा से हिंदी फिल्म में डेब्यू किया था।