Move to Jagran APP

10 बॉलीवुड अभिनेत्रियां जिन्होंने कर्ली हेयर्स को दी फ़ैशन की दुनिया में ख़ूबसूरती की जगह

इस लिस्ट में शामिल हैं मधुबाला से लेकर कंगना रनौत, करिश्मा कपूर, विद्या बालन और भी कई अभिनेत्रियां। आइये आपको मिलाते हैं बॉलीवुड की कर्ली हेयर्स Divas से

By Shikha SharmaEdited By: Published: Tue, 11 Jul 2017 05:14 PM (IST)Updated: Tue, 11 Jul 2017 05:14 PM (IST)
10 बॉलीवुड अभिनेत्रियां जिन्होंने कर्ली हेयर्स को दी फ़ैशन की दुनिया में ख़ूबसूरती की जगह
10 बॉलीवुड अभिनेत्रियां जिन्होंने कर्ली हेयर्स को दी फ़ैशन की दुनिया में ख़ूबसूरती की जगह

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेसेस अपने लुक्स के साथ एक्सपेरिमेंट करती रहतीं है और जब लुक बदलने की बात हो तो सबसे पहला ध्यान जाता हैं बालों पर जिसके साथ एक्सपेरिमेंट करना एक आम लड़की से लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को भी पसंद हैं। स्ट्रेट, वेवी, शोर्ट और लॉन्ग तरह तरह के हेयर स्टाइल को लोग अपनाते हैं मगर, कर्ली हेयर्स को लोग ज़रा कम पसंद करते हैं। उलझे और बिखरे हुए दिखने वाले करली हेयर्स को फ़ैशन की दुनिया में भी बहुत कम जगह मिली है। पर हमारी बॉलीवुड एक्ट्रेसेस तो कुछ भी कर सकती हैं। 

loksabha election banner

बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों ने कर्ली हेयर्स से लाखों लोगों का दिल जीता है। और इस लिस्ट में शामिल हैं मधुबाला से लेकर कंगना रनौत, करिश्मा कपूर, विद्या बालन और भी कई अभिनेत्रियां। आइये आपको मिलाते हैं बॉलीवुड की कर्ली हेयर्स Divas से- 

यह भी पढ़ें: राजकपूर की 'बॉबी' डिंपल कपाड़िया आज भी दिखतीं हैं स्टाइलिश, देखें लेटेस्ट तस्वीरें

1. मधुबाला 

ब्लैक एंड वाइट तस्वीर में भी इनकी ख़ूबसूरती कम नज़र नहीं आती। बिखरे कर्ली हेयर्स को मधुबाला ने अपने हर किरदार में बेहतरीन ढंग से पेश किया था। 

2. श्री देवी 

आज भी और आज से 20-25 साल पहले भी श्री देवी अपनी अदाओं से लोगों को अपना दीवाना बनाने में माहिर थी। कर्ली हेयर्स श्री देवी के भी थे और वो इसे बहुत ही स्टाइलिश तरीक़े से कैरी करती थीं। 

3. करिश्मा कपूर 

सलमान ख़ान और करिश्मा कपूर की फ़िल्म 'जुड़वा' के ज़माने में चले जाइए और आपको याद आ जाएगा कि कैसे करिश्मा ने अपने कर्ली हेयर्स को फ़ैशन की दुनिया में ट्रेंड बना दिया था। 

4. जूही चावला 

हर एक ऑउटफिट, हर तरह का स्टाइल जूही चावला बड़ी ख़ूबसूरती से कैरी कर लेती थी। और इनके कर्ली हेयर्स तो अब भी वैसे ही ख़ूबसूरत हैं।

5. माधुरी दीक्षित 

फ़िल्म 'हम आपके है कौन' में माधुरी दीक्षित की हेयर स्टाइल तो कोई नहीं भूल सकता शोर्ट और कर्ली बालों को माधुरी ने भी फ़ैशन की दुनिया में अच्छी ख़ासी जगह दी।

6. काजोल 

काजोल तो अब भी अपने कर्ली बालों को बहुत एन्जॉय करतीं हैं और 90s के ज़माने में काजोल के कर्ली लम्बे बालों को लड़कियों ने ख़ूब कॉपी किया था। 

7. प्रीति ज़िंटा 

हालांकि, वक़्त चलते और फ़िल्मों में अपने किरदार के लिए प्रीति ने बालों को स्ट्रेट कर लिया मगर, प्रीति के नेचुरल बाल कर्ली ही हैं। याद है फ़िल्म 'दिल चाहता है', 'सोल्जर', 'वीर ज़ारा' अपनी कई फिल्मों में प्रीति ने अपने कर्ली बालों को फ्लॉन्ट किया है।

8. कंगना रनौत 

कंगना का नाम इस लिस्ट में न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता। कंगना के कर्ली हेयर्स को लोग बहुत पसंद करते हैं और ख़ुद कंगना भी इसे बड़े स्टाइलिश तरीक़े से कैरी करती हैं। 

9. तापसी पन्नू 

बॉलीवुड की यंग एंड कर्ली हेयर्स वाली एक्ट्रेसेस की लिस्ट में तापसी का नाम भी शामिल है। तापसी के बाल भी नेचुरली कर्ली है और वो भी बड़े स्वैग के साथ इन्हें कैरी करती हैं।

10. सैयामी खेर 

हाल ही में फ़िल्म 'मिर्ज्या' से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाली सैयामी खेर ने भी कर्ली हेयर्स को ख़ूबसूरती से पेश किया है। ऐसा लगता है कि कर्ली हेयर्स ही उनकी ख़ूबसूरती को फाइनल टच दे रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.