Move to Jagran APP

फ्रीडा पिंटो ने कहा, मानसिकता बदलने के लिए है 'गर्ल राइजिंग इंडिया' कैंपेन

'स्‍लमडॉग मिलेनियर' से अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर पॉपुलर हुईं एक्‍ट्रेस फ्रीडा पिंटो सामाजिक कार्यों में भी आगे रहती हैं। हाल ही में वो एक ग्‍लोबल कैंपेन 'गर्ल राइजिंग इंडिया' का सपोर्ट करती नजर आईं। इस मौके पर उन्‍होंने कहा कि यह लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के मकसद से लोगों

By Pratibha Kumari Edited By: Published: Mon, 12 Oct 2015 10:21 AM (IST)Updated: Mon, 12 Oct 2015 11:35 AM (IST)
फ्रीडा पिंटो ने कहा, मानसिकता बदलने के लिए है 'गर्ल राइजिंग इंडिया' कैंपेन

मुंबई। 'स्लमडॉग मिलेनियर' से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पॉपुलर हुईं एक्ट्रेस फ्रीडा पिंटो सामाजिक कार्यों में भी आगे रहती हैं। हाल ही में वो एक ग्लोबल कैंपेन 'गर्ल राइजिंग इंडिया' का सपोर्ट करती नजर आईं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के मकसद से लोगों के बीच मानसिकता और व्यवहारिक बदलाव लाने के लिए है।

loksabha election banner

'बिग बॉस' का खेल शुरू, ये 14 सेलेब्रिटी घर में हुए कैद

इस पहल को सपोर्ट करने के लिए सैकड़ों भारतीय-अमेरिकी अमेरिका की राजधानी में एकजुट हुए। फ्रीडा पिंटो ने कहा कि भारत में जिस तरह लोग लड़कियों के बारे में सोचते हैं, अगर उस मानसिकता में बदलाव नहीं आया तो इसमें कोई विकास नजर नहीं आने वाले है। आपको बता दें कि वो इस कैंपेन के इंडियन मेंबर्स में शामिल हैं।

दीपिका भी हो चुकी हैं डिप्रेशन का शिकार, शुरू किया इसके लिए ये एनजीओ

हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि यह सब एक रात में ही नहीं होने वाला है। इसमें कुछ समय लगेगा। इस कैंपेन के लिए फंड जुटाने के लिए एक इंवेट आयोजित किया गया था, जिसे फ्रीडा पिंटो के साथ प्रियंका चोपड़ा भी को-होस्ट करने वाली थीं। मगर व्यस्तताओं के चलते वो इसमें शिरकत नहीं कर पाईं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.